Crime NewsDeogharJharkhand

साइबर अपराधियों ने सेवानिवृत्त शिक्षक के बैंक खाते से 6.73 लाख उड़ाये

Deoghar : साइबर अपराधियों द्वारा सेवानिवृत्त शिक्षक के बैंक खाते से 6.73, 310 लाख की अवैध निकासी कर लिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. सारवां थाना क्षेत्र के सदानंदडीह गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक जनार्दन महतो के मुखिया पुत्र अशोक वर्मा ने साइबर थाना पुलिस को आवेदन देकर मामले की शिकायत की है.

इसे भी पढ़ेः बन्ना को पोद्दार की नसीहत – सिर्फ मत बदलिए नाम, कीजिए कुछ अपना भी काम

खो गया था मोबाइल

पुलिस को की गयी शिकायत में अशोक वर्मा ने कहा है कि उनके पिताजी सेवानिवृत्त शिक्षक हैं और उनका पेंशन खाता एसबीआइ बैंक सारवां में है. गत 5 नवंबर को मेरे पिता राशि की निकासी करने के लिए बैंक पहुंचे तो बैंक कर्मियों द्वारा बताया गया कि उनके खाते में 1746 शेष है और बाकी राशि की निकासी कर ली गयी है.

पुलिस को दिये आवेदन में कहा गया है कि उनके पिता का सैमसंग कंपनी का मोबाइल फोन जिसमें एयरटेल कंपनी का सिम नंबर 7783 084 119 लगा हुआ था. वह पिछले दिनों खो गया था. इस बीच साइबर अपराधियों ने 21 अक्टूबर से 3 नवंबर के बीच उक्त राशि की निकासी की है.

पीड़ित ने बताया कि प्रारंभ में साइबर अपराधियों ने छोटी रकम की निकासी की. उसके बाद 25 अक्टूबर व 3 नवंबर को बड़ी रकम की निकासी की गयी है. शिकायत के आधार पर साइबर थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.

इसे भी पढ़ेः नामकुम: टांगी से मारकर युवक की हत्या, आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Related Articles

Back to top button