
Ranchi: दीपावली और छठ की रौनक बढ़ाने की पहल रेलवे ने की है. कोरोना संक्रमण के खतरे के बीच यात्रियों के लिये ECR (पूर्व मध्य रेलवे) बिहार झारखंड के बीच 9 ट्रेनों को शुरू करने की तैयारी में है. पर्व त्योहारों में होने वाले भीड़ को देखते हुए ECR ने इस दिशा में कदम आगे बढ़ाते हुए रेलवे बोर्ड से परमिशन मांगी है. इसमें कहा गया है कि नवंबर के दूसरे सप्ताह से लेकर इसके आखिरी सप्ताह तक बड़ी संख्या में यात्री अपने अपने घरों को निकलेंगे. ऐसे में बिहार झारखंड के बीच 9 ट्रेनों को शुरू करना चाहिये. इससे यात्रियों को फायदा होगा. साथ ही रेलवे को भी मुनाफा होगा.
10 नवंबर से ट्रेन चलाने का इरादा
ECR के मुताबिक 10 नवंबर से 30 नवंबर के बीच बिहार से झारखंड के बीच ट्रेनों को शुरू किया जाये. इन 9 ट्रेनों को फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन के तौर पर चलाया जायेगा. इससे यात्रियों को पटना से रांची, टाटा, धनबाद, बरकाकाना, हटिया, सिंगरौली, दुर्ग (छत्तीसगढ़) जाने में मदद मिलेगी. इसी तरह से इन गाडियों से पैसेंजर्स को पटना, जयनगर, पूर्णिया कोर्ट, इस्लामपुर, राजेंद्र नगर पटना (RJPB) जाने में आसानी होगी.




