GiridihJharkhand

गिरिडीह :  जमीन विवाद में बिरनी की महिला वार्ड सदस्य की हत्या,  आरोपी फरार

Giridih :  जमीन विवाद में सोमवार की देर शाम गिरिडीह के बिरनी थाना के सिमरादिह में 50 वर्षिया महिला कुंजियां देवी की हत्या कर दी गयी. हत्या का आरोप उनके रिश्तेदारों पर लगाया जा रहा है.

मृतिका कुंजियां देवी सिमरादिह की वार्ड सदस्य भी थीं. आरोप है कि रामेश्वर मंडल, रंजीत मंडल, छकनी देवी, नीलम देवी और मृतिका की दो भतीजी और उनके पतियों ने हत्या की है. देर शाम हुई हत्या के बाद से सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं.

इसे भी पढ़ेंः उपचुनाव : भगवान का आशीष लेकर BJP की लुईस मरांडी ने दुमका सीट से भर दिया पर्चा

पति और चचेरे भाई के बीच चल रहा है भूमि विवाद

इस दौरान बिरनी थाना प्रभारी सुमन मंडल और इलाके के एसडीपीओ विनोद महतो आदि घटनास्थल पहुंचे. और मृतिका वार्ड सदस्य के परिजनों से घटना की जानकारी ली. मृतिका की बेटी के फर्द बयान के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है. कुंजियां देवी के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है.

जानकारी के अनुशार वार्ड सदस्य कुंजियां देवी के पति केशो मंडल और बेटा दिल्ली में रहते है. मृतिका की बेटी ललिता देवी ने थाना को दिए आवेदन में आरोप लगाते हुए कहा कि उसके पिता केशो मंडल और केशो के चचेरे भाई धर्म मंडल के बीच काफी महीनों से जमीन विवाद चल रहा था.

इसे भी पढ़ें:  उत्तर प्रदेश की 10 और उत्तराखंड की एक राज्यसभा सीट के लिए चुनाव की घोषणा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button