
- गोड्डा या लोहरदगा में इसी साल राज्य स्तरीय सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता के आयोजन की उम्मीद
Ranchi: अगले साल फरवरी मार्च में झारखंड में सब जूनियर एवं जूनियर नेशनल महिला हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन होगा. हॉकी झारखण्ड की रविवार को हुई 7वीं वार्षिक आम सभा की बैठक में इस पर विचार हुआ.
बैठक में हॉकी झारखण्ड के प्रमुख भोलानाथ सिंह ने कहा कि हॉकी झारखण्ड को नेशनल लेवल के टूर्नामेंट के आयोजन की जवाबदेही मिली है. 2021 में सब जूनियर और जुनियर नेशनल महिला हॉकी चैम्पिनशिप की मेजबानी झारखंड को करनी है. झारखंड सरकार और हॉकी इंडिया के सहयोग से इन दोनों चैंपियनशिप का आयोजन किया जायेगा. राची और हॉकी के गढ़ सिमडेगा में इसे कराये जाने की योजना है.
झारखंड राज्य स्तरीय सब-जूनियर, जूनियर एवं सीनियर महिला-पुरुष हॉकी चैम्पियनशिप 2020-21 का आयोजन भी होगा. कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए और झारखंड सरकार के दिशा निर्देश के हिसाब से इसे 2020 में ही आयोजित किया जायेगा.
इसे भी पढ़ें – नौ कांडों में शामिल हार्डकोर माओवादी श्याम मांझी को गिरिडीह पुलिस ने किया गिरफ्तार
विगन सोय को बेस्ट कोच का सम्मान
हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह ने 2019-20 के आय-व्यय का ब्योरा तथा उपलब्धियों को रखा. इस दौरान हॉकी झारखण्ड ने राष्ट्रीय स्तर पर सब जूनियर में कांस्य पदक जीता. खेलो इंडिया के U-21में रजत पदक और U-17 में भी रजत पदक पाया.
झारखण्ड महिला हॉकी टीम की कोच इंटरनेशनल हॉकी प्लेयर विगन सोय को इस साल का हॉकी झारखण्ड का बेस्ट कोच (महिला) का सम्मान दिया गया. पुरुष वर्ग में जयदीप महाराणा को यह अवार्ड मिला.
इसे भी पढ़ें – जब जयप्रकाश नारायण ने इलाज के लिए इंदिरा गांधी के भेजा एक लाख रुपया वापस कर दिया था
राज्य स्तरीय सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन
झारखंड राज्य कुश्ती संघ की 21वीं वार्षिक आम सभा की भी बैठक रविवार को हुई. संघ के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह ने इस दौरान कहा कि इसी साल झारखंड राज्य स्तरीय सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता 2020-21 का आयोजन किये जाने का प्रयास है. इसके लिये गोड्डा या लोहरदगा में से किसी एक जगह को फाइनल किया जायेगा.
संघ के जेनरल सेक्रेटरी रजनीश कुमार ने 2019-20 के आय-व्यय का ब्योरा सहित ऑडिट रिपोर्ट पेश किया. पिछले 1 साल की उपलब्धि को भी बैठक में रखा गया. इंटरनेशनल कुश्ती कोच बबलू कुमार को झारखंड राज्य कुश्ती संघ का बेस्ट कोच का अवार्ड दिया गया. साथ ही कोडरमा जिला कुश्ती संघ को बेस्ट जिला एसोसिएशन का अवार्ड मिला.
इसे भी पढ़ें – गिरिडीह: घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास, लोगों ने आरोपी को दबोचा, पिटाई के बाद पुलिस को सौंपा




