Crime NewsGiridihJharkhand

नौ कांडों में शामिल हार्डकोर माओवादी श्याम मांझी को गिरिडीह पुलिस ने किया गिरफ्तार

Giridih: गिरिडीह के पीरटांड की खुखरा पुलिस ने रविवार को थाना क्षेत्र के खुखरा-हरलाडीह के पंडरियाटांड़ से एक हार्डकोर माओवादी श्याम मुर्मू उर्फ श्याम मांझी उर्फ श्याम मंराडी को गिरफ्तार किया. श्याम इस इलाके का हार्डकोर नक्सली माना जा रहा है.

रविवार को प्रेसवार्ता में एसपी अमित रेणु और डुमरी इलाके के एसडीपीओ नीरज सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर मधुबन सीआरपीएफ कंपनी 154वीं बटालियन और सैट के ज्वाइंट छापेमारी के दौरान पंडरियाटांड गांव में छापेमारी की गयी.

छापेमारी के दौरान पुलिस को देखते ही हार्डकोर माओवादी श्याम मांझी ने फरार होने का प्रयास किया लेकिन ज्वाइंट ऑपरेशन में शामिल सीआरपीएफ और सैट के जवानों ने श्याम मांझी को दबोचने में सफलता पायी.

पूछताछ में गिरफ्तार माओवादी ने कई राज उगले हैं जिसमें उसने बताया कि वह खुखरा इलाके का हार्डकोर माओवादी है. एसपी ने प्रेसवार्ता के क्रम में यह भी बताया कि पुलिस के हत्थे चढ़ा माओवादी श्याम नौ नक्सली कांडों का नामजद अभियुक्त है.

इसे भी पढ़ें – जब जयप्रकाश नारायण ने इलाज के लिए इंदिरा गांधी के भेजा एक लाख रुपया वापस कर दिया था

इन कांडों में शामिल रहा है श्याम 

साल 2018 में ही माओवादी श्याम ने पीरटांड के एरिया कमांडर नुनूचंद महतो के साथ मिलकर मुखिया गिरजा शंकर के बेटे ओमप्रकाश महतो के साथ मारपीट की थी और उसके बोलेरो वाहन में आग लगा दिया था.

ओमप्रकाश महतो से माओवादी श्याम व नुनूचंद टाइगर फोर्स की सदस्यता लेने से नाराज थे. साल 2018 में ही श्याम ने अपने सहयोगी किशुन किस्कू, बैजून किस्कू और दुर्गा टुडु के साथ मिलकर पीरटांड के जोल्हाटांड के समीप बिशनपुर व खेताडाबर मेन रोड में सदाकत अंसारी उर्फ रामेश्वर मियां की हत्या गला काटकर कर दी थी.

जबकि 2017 में पारसनाथ पहाड़ी के चन्द्रा प्रभु मंदिर के समीप जंगल में हुई पुलिस मुठभेड़ में श्याम मांझी शामिल था. यही नहीं, पीरटांड के मेरमगोड़ा निवासी बाबूचन्द्र हेम्ब्रम के घर श्याम मांझी पीरटांड के जोनल कमांडर और एरिया कमांडर नुनूचंद महतो के साथ मिलकर बैठक कर सुरक्षा बलों के वाहनों को उड़ाने की योजना बना रहा था.

एसपी के अनुसार बीते साल ही श्याम ने अजय महतो के दस्ते के साथ मिलकर नेमोर और हरलाडीह जाने वाले रोड के पुल के नीचे केन बम लगाकर सुरक्षा बलों के जवानों को उड़ाने की योजना बना रखी थी लेकिन वक्त पर मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने योजना विफल कर दी.

इसे भी पढ़ें – गिरिडीह: घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास, लोगों ने आरोपी को दबोचा, पिटाई के बाद पुलिस को सौंपा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button