JharkhandRanchi

पूर्व सांसद कृष्णा मार्डी का एनडीए को समर्थन

  • दीपक प्रकाश का दावा- दुमका और बेरमो उपचुनाव में झामुमो-कांग्रेस की हार तय

Ranchi: पूर्व सांसद कृष्णा मार्डी अब एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) को राजनीतिक समर्थन देंगे. गुरुवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय जाकर उन्होंने इसकी घोषणा की. भाजपा इससे गदगद है. मार्डी की पार्टी झामुमो (उलगुलान) के सपोर्ट से उसे दुमका और बेरमो उपचुनाव में जीत की आस बंध गयी है.

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश ने इसे पीएम नरेंद्र मोदी के प्रति लोगों के बढ़ते भरोसे का सबूत बताया. कहा कि झामुमो (उलगुलान) के समर्थन से भाजपा को दुमका और बेरमो सीट पर लाभ मिलेगा. दोनों जगहों पर कांग्रेस औऱ झामुमो ने लोगों के सामने वंशवाद की राजनीति को दिखाया है. उपचुनाव में वंशवाद की हार होगी. झामुमो और कांग्रेस की हार तय है.

इसे भी पढ़ें – कोरोना हुआ है तो बेड के लिए भटकते रह जायेंगे

वंशवाद की जननी है कांग्रेस

दीपक प्रकाश के मुताबिक भारत में कांग्रेस ने वंशवाद की राजनीति को आगे बढ़ाया है. जेएमएम और आरजेडी भी कांग्रेस के इसी सिद्धांत को फॉलो कर रहे हैं. यह लोकतंत्र के लिए चिंताजनक है. इसकी बजाये भाजपा देश में लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण में लगी है.

यूपीए है लूटेरों का गिरोह

झामुमो (उलगुलान) पार्टी प्रमुख और पूर्व सांसद कृष्णा मार्डी के अनुसार राज्य की वर्तमान सरकार से जनता त्रस्त है. यूपीए ने इस राज्य को लूटा है. कांग्रेस, झामुमो ने लोगों से झूठा वादा करके सत्ता पायी है. भाजपा ने  झारखंड आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाया है और इस राज्य का भला भी किया है.

अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने अलग राज्य का सपना साकार किया. एनडीए के शासन काल में ही राज्य को विकास का रफ्तार मिला. अब हेमंत की सरकार में सारे विकास कार्य ठप पड़ गये हैं. वे उपचुनाव में एनडीए को जिताएंगे.

इसे भी पढ़ें – बाबा धाम में एक साथ 50 भक्तों की ही इंट्री, स्पर्श पूजा की अनुमति नहीं, जानें भक्तों के लिए क्या क्या हैं शर्तें 

सिंहभूम के सांसद रह चुके हैं कृष्णा मार्डी

कृष्णा मार्डी पूर्व में झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन के काफी करीबी रहे थे. सांसद रिश्वत कांड की घटना के बाद वे झामुमो से अलग हो गये थे और झामुमो (मार्डी गुट) का गठन किया था.

अब इनकी पार्टी झामुमो (उलगुलान) है जो एनडीए में शामिल हो गयी है. मार्डी सरायकेला से दो बार विधायक और सिंहभूम लोकसभा सीट से सांसद रह चुके हैं.

इसे भी पढ़ें – 26 नवंबर को लगेगी देश की पहली सर्विस लोक अदालत,  झारखंड से होगी शुरुआत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button