National

साध्वी प्रज्ञा को संदिग्ध लिफाफे मिलने के मामले में महाराष्ट्र से चिकित्सक गिरफ्तार

Aurangabad: मध्य प्रदेश आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने भाजपा की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को कथित तौर पर संदिग्ध लिफाफे भेजने के मामले में महाराष्ट्र के नांदेड जिले से एक चिकित्सक को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी.

भोपाल लोकसभा क्षेत्र से सांसद ठाकुर ने सोमवार को भोपाल पुलिस में शिकायत दर्ज करायी थी कि उन्हें किसी ने कुछ लिफाफे भेजे हैं, जिसमें जहरीला रसायनिक पदार्थ है. 

पुलिस ने ठाकुर के आवास से तीन चार लिफाफे बरामद किए थे जिसमें से कुछ उर्दू में लिखे हुए हैं.

डॉक्टर सैयद अब्दुल रहमान खान ने भेजे थे लिफाफे

नांदेड के इतवारा पुलिस थाने के निरीक्षक प्रदीप ककाडे ने कहा कि जांच के दौरान मध्यप्रदेश एटीएस ने यह पाया कि नांदेड जिले के धानेगांव इलाके के डॉक्टर सैयद अब्दुल रहमान खान (35) ने यह संदिग्ध लिफाफे साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को भेजे हैं. खान इलाके में अपना क्लीनिक चलाते हैं.

उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश एटीएस ने खान को गुरुवार को हिरासत में ले लिया. वह पिछले तीन माह से पुलिस के राडार पर था क्योंकि उसने पहले भी कुछ सरकारी अधिकारियों को पत्र लिखा था जिसमें उसने दावा किया था कि उसके मां और भाई के आतंकवादियों से संपर्क हैं और उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए. उन्होंने बताया कि ऐसे पत्र लिखने के लिए खान को पहले भी गिरफ्तार किया जा चुका है.

साध्वी प्रज्ञा को संदिग्ध लिफाफे मिलने की जानकारी के बाद उनके घर पर पहुंची पुलिस. पुलिस ने लिफाफों को जब्त कर फारेंसिक टीम के पास जांच के लिए भेज दिया था. साथ ही मामले की जानकारी में जुट गयी थी.

पहले भी गिरफ्तार हो चुका है आरोपी

ककाड़े ने बताया कि पुलिस उसके मोबाइल फोन की लोकेशन के जरिये उस पर नजर रख रही थी. लेकिन वह मोबाइल फोन घर पर ही छोड़ कर इन पत्रों को डालने औरंगाबाद, नागपुर और अन्य स्थानों पर जाता था.

उन्होंने बताया कि खान का अपने भाई के साथ भी विवाद था और उसे भाई से मारपीट के कारण पहले भी गिरफ्तार किया जा चुका है.

क्या है मामला

भोपाल लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को संदिग्ध लिफाफे मिले थे. जिसके बाद उन्होंने भोपाल पुलिस में शिकायत दर्ज करायी थी. साध्वी प्रज्ञा ने कहा था कि उन्हें किसी ने कुछ लिफाफे भेजे हैं, जिसमें उन्हें जहरीले रसायन पदार्थ होने की आशंका था.

क्या था लिफाफे में

साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को लिफाफे के अंदर एक संदिग्ध चिट्ठी मिली थी. संदिग्ध चिट्ठी उर्दू में लिखी हुई थी. चिट्ठी के साथ पाउडर भी मिला था. वहीं उर्दू में जो खत आया है, उसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल और प्रज्ञा ठाकुर के फोटो पर लाल रंग से क्रॉस बना हुआ था.

PC: India Today जो लिफाफा सांसद प्रज्ञा ठाकुर को मिला है उसके अंदर पाउडर जैसा कुछ रसायन पदार्थ मिला है. जिसके बारे में यह शक है कि वह जहरीला हो सकता है. इसकी जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को जिम्मेदारी दी गयी है. वहीं लिफाफे के अंदर एक चिट्ठी है जो कि उर्दू में लिखा हुआ है और उसमें पीएम मोदी, अमित शाह, अजित डोभाल व प्रज्ञा की फोटो में क्रॉस किया हुआ है.

भोपाल के पुलिस उप महानिरीक्षक इरशाद वली ने बताया था कि हमें सांसद प्रज्ञा सिंह ने शिकायत की थी कि उन्हें कुछ हानिकारक रसायन वाले लिफाफे मिले थे. वहीं लिफाफों में कुछ पाउडर जैसा जहरीला रसायन पदार्थ भी था जो कि फारेंसिक टीम के पास जांच के लिए भेज दिया गया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button