JharkhandRanchi

भाजपा के शासन में किस तरह होता था महिला उत्पीड़न, बताने की जरूरत नहीं : राजेश ठाकुर

  • हेमंत सरकार में कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहे भाजपा नेता पर कांग्रेसी नेता ने किया पलटवार

Ranchi :  हेमंत सरकार में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर प्रदेश भाजपा के सवाल पर अब कांग्रेस ने पलटवार किया है. प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी राजेश ठाकुर ने कहा है कि भाजपा अपने शासन की कानून व्यवस्था को भूल गयी है. किस तरह से उनके शासन में महिला उत्पीड़न होता था, यह शायद किसी को बताने की जरूरत नहीं हैं. लेकिन यह जानकर भी उनके नेता भ्रम फैला रहे हैं.

उन्होंने कहा कि आज भाजपा शासित उत्तरप्रदेश राज्य महिला उत्पीड़न मामलों में देश में शीर्ष पर है. बीते दिनों जैसी घटना राज्य में (हाथरस की घटना) घटी है, उसकी चर्चा देश ही नहीं पूरी विश्व में हो रही है. भाजपा के स्थानीय विधायक कुलदीप सेंगर पर भी तो बलात्कार की घटना में शामिल होने के आरोप लगे हैं.

इसे भी पढ़ें – पूर्वी सिंहभूम: प्रोमोशन लिस्ट में मृत और ट्रांसफर हो चुके शिक्षकों के भी नाम

पूर्व सीएम ने तो न्याय मांग रहे एक पिता का किया था अपमान

राजेश ठाकुर ने कहा कि रांची सांसद संजय सेठ को चाहिए था कि वे उत्तर प्रदेश जाकर हाथरस की बेटी से मिल न्याय दिलाने में मदद करें. पीएम से वे मांग करें कि योगी सरकार को अविलंब बर्खास्त करें. लेकिन ऐसा ना कर वे गलत आंकड़े पेश कर लोगों को दिग्भ्रमित कर रहे हैं.

सांसद सितम्बर 2020 तक 1200 महिला उत्पीड़न की बात कहते हैं. लेकिन यह बताना भूल जाते हैं कि महिला उत्पीड़न के मामले सितंबर 2019 तक 1650 थे. कमोवेश यही हाल 2018 का भी था.

उन्होंने कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास ने तो एक बेटी के न्याय मांग रहे पिता को भी अपमानित किया था. झारखंड की जनता इसे देख चुकी हैं.

इसे भी पढ़ें – बिहार चुनाव : भाजपा में लोजपा की सेंधमारी, बीजेपी के कई बागी दिग्गज नेता चिराग की शरण में

कई राज्यों में पराजय की ओर है भाजपा

राजेश ठाकुर ने कहा कि भाजपा यह जान चुकी है कि बिहार, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में उनकी सत्ता पराजय की ओर है. इसी घबराहट में पार्टी अन्य भाजपा शासित राज्यों में अभियान चला राज्य को बदनाम करने का काम कर रही हैं. लेकिन झारखंड को बदनाम करने वाले नेताओं को राज्य की जनता कतई बर्दाश्त नहीं करेगी.

इसे भी पढ़ें – बेरमो: कांग्रेस के प्रत्याशी तो जयमंगल ही होंगे, लेकिन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button