Main SliderRanchi

रिम्स के इतिहास में सबसे लंबे दिनों तक इलाज कराने वाले मरीज हैं राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव

– 2 साल 1 महीना और 7 दिनों से रिम्स में इलाजरत पूर्व मुख्यमंत्री

– सिर्फ पांच दिनों के लिये बड़े बेटे की शादी में गये थे पेरोल पर

– 23 दिसंबर 2017 को सुनाई गयी थी सजा

– चारा घोटाले के तीन अलग-अलग केस में काट रहे हें सजा

 

Kumar Gaurav

झारखंड के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स में सबसे लंबे दिनों तक इलाज कराने वाले मरीजों में से एक राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव हैं. लालू यादव रिम्स में दो साल एक महीने और 7 दिनों से इलाजरत हैं. बावजूद अभी तक इनकी स्थिति में सुधार नहीं है. इस दौरान लालू यादव को अभी तक रिम्स के ही तीन बिल्डिंगों में रखा गया.

लालू यादव रिम्स आने से पहले एम्स में भर्ती थे. लालू यादव 29 अगस्त 2018 को रिम्स के कार्डियोलॉजी बिल्डिंग में शिफ्ट किया गया था. कार्डियोलॉजी विभाग में कुत्तों की आवाज से परेशान होने के बाद इन्हें रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती कराया गया था. 5 सितंबर को लालू यादव को पेइंग वार्ड में शिफ्ट कराया गया था. 5 अगस्त 2020 को राजद सुप्रीमो को पेइंग वार्ड संक्रमण के डर से रिम्स के कैली बंगला में शिफ्ट कर दिया गया था.

इसे भी पढ़ेंः JEE Advance का रिजल्ट जारी, पुणे के चिराग इंडिया और फिटजी के दयाल कुमार झारखंड टॉपर

रिम्स के पेइंग वार्ड के लिये किया है 7 लाख रुपये तक का भुगतान

लालू यादव ने रिम्स के पेइंग वार्ड में 6 सितंबर 2018 से 4 अगस्त 2020 तक के लिये 7 लाख से अधिक का किराया भुगतान किया है. रिम्स के पेइंग वार्ड में इलाज के लिये प्रतिदिन 1 हजार रुपये देने होते हैं. सात लाख तक का भुगतान करने के बाद उन्हें रिम्स के डायरेक्टर आवास कैली बंगला में शिफ्ट किया गया. जहां उन्हें किसी भी तरह का भुगतान नहीं करना पड़ रहा है. हालांकि, रिम्स डायरेक्टर के पद प्रभार में होने के कारण आवास खाली था. लेकिन जल्द ही रिम्स डायरेक्टर की पदस्थापना होनी है, जिसके बाद लालू को शायद रिम्स के डायरेक्टर बंगला से कहीं और इलाज के लिये शिफ्ट कर दिया जाएगा.

कई बीमारियों से हैं पीड़ित

लालू कई सारी बीमारियों से जूझ रहे हैं, जिनमें सबसे बड़ी परेशानी उन्हें हुई टाइप-2 डायबटीज और ब्लड प्रेशर हैं. उनका इलाज करने वाले दोनों सीनियर डॉक्टरों के अनुसार, लालू प्रसाद 15 बीमारियों से पीड़ित हैं. इनमें सबसे बड़ी चिंता उनकी अनियंत्रित डायबिटीज है, जो पूरी तरह इंसुलिन पर निर्भर है. उन्हें किडनी की भी परेशानी है.

इसे भी पढ़ेंः Corona Update:  देश में संक्रमण केस 66 लाख के पार, एक दिन में 74 हजार अधिक मामले 

उनके कई अंग 50 फीसदी ही कार्य करते पाए गए हैं. इन सभी परेशानियों में अनियमित दिल की धड़कन भी एक समस्या है. उनकी इम्यूनिटी भी कमजोर हो गई है, क्योंकि पिछले दिनों उन्हें छह बार त्वचा और मूत्र संक्रमण हुआ था.

तीन केस में काट रहे सजा

23 दिसम्बर 2017 को देवघर कोषागार से 84.53 लाख रुपए की अवैध निकासी के मामले में लालू यादव को साढ़े तीन साल की सजा सुनाई गई थी. 24 मार्च 2018 को दुमका कोषागार से 3.13 करोड़ रुपए की अवैध निकासी के मामले में 2 अलग-अलग धाराओं में लालू को 7-7 साल की सजा सुनाई गई, जबकि 60 लाख जुर्माना भी लगाया. 3 अक्टूबर 2013 में चाईबासा कोषागार से अवैध तरीके से 37.7 करोड़ और 33.67 करोड़ रुपए की अवैध निकासी के मामले में पांच-पांच साल की सजा सुनाई गई है. लालू की यह तीनों सजा एक साथ चल रही है.

इससे पहले 2010-12 में, राज्य के पूर्व जल संसाधन मंत्री कमलेश सिंह ने भी सीबीआइ द्वारा दर्ज संपत्ति से जुड़े एक मामले का सामना किया था. और हिरासत के दौरान उनका लंबे समय तक रिम्स में इलाज चला. सिंह के अलावा, एनोस एक्का, भानु प्रताप शाही, मधु कोड़ा, ढुल्लू महतो और चंद्रशेखर दुबे सहित अन्य पूर्व मंत्रियों और विधायकों का भी रिम्स में हिरासत के दौरान इलाज चला था.

इसे भी पढ़ेंः सीबीआई की बड़ी कार्रवाई,  कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार और सांसद डीके सुरेश के 15 ठिकानों पर छापेमारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button