Main SliderNational

राजस्थान : बारां दुष्कर्म मामले को लेकर भाजपा उतरी सड़कों पर

Jaypur : हाथरस गैंगरेप के बाद यूपी में बैकफुट पर रही भाजपा को राजस्थान के बारां में मुद्दा मिल गया है. बारां में कुछ दिनों पूर्व हुए हुए दुष्कर्म मामले को लेकर भाजपा अब राजधानी की सड़कों पर उतर आई है. सोमवार को जयपुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के नेतृत्व में राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया.

इसे भी पढ़ें :JEE Advance का रिजल्ट जारी, पुणे के चिराग इंडिया और फिटजी के दयाल कुमार झारखंड टॉपर

कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प

विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्तां और पुलिस के बीच झड़प की स्थिति बन गयी. इस दौरान सतीश पूनिया को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. इधर भाजपा की एक टीम ने बारां पहुंच पीड़िता के परिवार संग मुलाकात भी की.

इस मामले पर सतीश पूनिया ने कहा कि हमने राजस्थान के राज्यपाल से मिलने के लिए समय मांगा है. हम जल्दी ही उनसे मुलाकात करेंगे. गौरतलब है कि भाजपा लगातार राज्य सरकार को बारां मुद्दे पर घेरने में लगी हुई है.

इसे भी पढ़ें :Corona Update:  देश में संक्रमण केस 66 लाख के पार, एक दिन में 74 हजार अधिक मामले 

दो नाबालिग बहनों के साथ हुआ था दुष्कर्म

दरअसल, राजस्थान के बारां में दो नाबालिग बहनों के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया. बारां शहर की दो नाबालिग बहनें 19 सितंबर को घर से गायब हो गई थीं. जिन्हें 22 सितंबर को कोटा से बरामद किया गया. एक पीडिता ने बताया था कि कई लोगों ने उनसे सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button