JharkhandRanchi

प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक 7 को, बेरमो उपचुनाव के प्रत्याशी पर होगी चर्चा

Ranchi :  झारखंड में 2 विधानसभा बेरमो और दुमका सीट के लिए उप चुनाव की तिथि घोषित हो गई है. दोनों सीटों पर आगामी 3 नवंबर को मतदान होना है. झारखंड मुक्ति मोर्चा ने दुमका सीट के लिए प्रत्याशी की घोषणा कर दी है. जेएमएम ने पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन के छोटे बेटे बसंत सोरेन को यहां से उम्मीदवार बनाया है. दूसरी तरफ कांग्रेस प्रत्याशी की घोषणा अभी होना बाकी है. इस बीच प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक आगामी 7 अक्टूबर को बुलाई गई है. बैठक में बेरमो सीट के लिए कांग्रेस प्रत्याशी के चयन के लिए प्राप्त आवेदन पर विचार किया जाएगा.

इसे भी पढ़ेंः हाल-ए-कांग्रेस :  तीन पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, एक की वापसी और दो आने की तैयारी में

3 अक्तूबर तक इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन लेने की हुई थी बात

 

बता दें कि चुनावी तिथि के घोषणा के बाद दोनों ही सीटों पर चुनावी आचार संहिता लागू हो गयी है. बेरमो सीट से छह बार विधायक रहे दिवंगत नेता राजेंद्र प्रसाद सिंह के बेटे तो चुनावी रेस में ही है. प्रदेश कांग्रेस ने बोकारो जिला अध्यक्ष से चुनाव लड़ने वाले इच्छुक उम्मीदवारों की सूची मांगी थी. इससे पहले बेरमो उपचुनाव की तैयारी और उम्मीदवार के नाम को लेकर बीते बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव की अध्यक्षता में एक बैठक हुई थी.

उन्होंने कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश को निर्देश दिया कि आगामी 3 अक्तूबर तक बोकारो जिला अध्यक्ष से चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन लें. इन आवेदन को 5 अक्तूबर तक केंद्रीय नेतृत्व के पास भेजा जाएगा. डॉ उरांव के निर्देश के बाद यह तय हो गयी थी कि उम्मीदवार के नामों की घोषणा कांग्रेस 5 अक्टूबर को बाद ही करेगी.

इसे भी पढ़ेंः West Bengal : वाम दलों और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हाथरस घटना को लेकर किया प्रदर्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button