JharkhandRanchi

5 अक्टूबर से सीएम अधिकारियों की कार्यशैली की करेंगे समीक्षा, ACS  रैंक के अधिकारियों पर गिर सकती है गाज !

Nitesh Ojha

Ranchi :  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आगामी 5 अक्टूबर से आला अधिकारियों के कामकाजों की समीक्षा बैठक करेंगे. सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री अपने 9 माह के शासन में कई  अधिकारियों के कामों से नाराज हैं. इसमें एडीशनल चीफ सेकेटरी रैंक के अधिकारी शामिल है. संभावना जतायी जा रही है कि बैठक में सीएम के निर्देश के बाद ऐसे अधिकारियों पर गाज गिर सकती है.

इसे भी पढ़ें :CoronaUpdate: अमेरिका के राष्ट्रपति और उनकी पत्नी कोरोना संक्रमित, होम आइसोलेशन में डोनाल्ड ट्रंप

अपने दिये निर्देशों को पूरा नहीं करने से नाराज है सीएम

अपने दिये निर्देशों को अभी तक पूरा नहीं करने के कारण मुख्यमंत्री ऐसे अधिकारियों से नाराज बताये जा रहे हैं. इसमें ट्राइबल यूनिवर्सिटी सहित कई कामों को अभी तक पूरा नहीं करने जैसे काम है. यूनिवर्सिटी बनाने का प्रस्ताव तैयार हो चुका है, हालांकि काम की धीमी गति से सीएम नाराज बताये जा रहे हैं.

इसे भी पढ़ें :कृषि बिल को लेकर सोनिया गांधी का केंद्र पर वार, कहा- अन्नदाताओं को खून के आंसू रुला रही मोदी सरकार 

कामों से समझौता नहीं करने का संदेश दे चुके हैं सीएम

मुख्यमंत्री बनने के बाद हेमंत सोरेन अपने बयानों में यह संदेश दे चुके हैं कि उनकी सरकार कामों में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेंगी. इसका संकेत सीएम ने कई ऐसे अधिकारियों के ट्रांसफर करके दे दिया है. इन अधिकारियों पर पर पूर्ववर्ती भाजपा सरकार में भी कामों को लेकर लापरवाही बरतने की शिकायत हुई है. बीते दो दिन पहले हेमंत सरकार के प्रमुख सहयोगी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह ने भी कहा था कि भाजपा सरकार में जिस तरह से नौकरशाही हावी थी,वैसा अब हेमंत सरकार में नहीं होगा. आरपीएन सिंह ने गठबंधन सरकार को जनता की सरकार बताया था.

इसे भी पढ़ें :कृषि बिल: MSP दो हजार प्रति क्विंटल होने के बाद भी 52,530 किसान पहुंचे क्रय केंद्र, सरकार कितनी सफल ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button