
Washington: कोरोना महामारी की मार व्हाइट हाउस तक पहुंच चुकी है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं. उनके साथ उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप भी कोरोना पॉजिटिव पायी गयी हैं, जिसके बाद से दोनों होम आइसोलेशन में हैं. अब अगले 14 दिनों तक डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया को क्वारेंटीन ही रहना होगा, अगले एक हफ्ते के बाद उनका फिर से कोरोना टेस्ट किया जाएगा.
इसे भी पढ़ेंः कृषि बिल को लेकर सोनिया गांधी का केंद्र पर वार, कहा- अन्नदाताओं को खून के आंसू रुला रही मोदी सरकार
US President Donald Trump and First Lady Melania Trump test positive for #COVID19. pic.twitter.com/tsLjbMsmoz
— ANI (@ANI) October 2, 2020
डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. ट्रंप ने ट्वीट किया, ‘‘आज रात, मेलानिया और मेरे कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। हम तत्काल पृथक-वास और उपचार की प्रक्रिया शुरू कर रहे हैं. हम इसका एकसाथ सामना करेंगे.’’
बता दें कि ट्रंप के निजी सलाहकार के कोरोना संक्रमित पायी गयी थी, जिसके बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने खुद को आइसोलेट कर लिया था. उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सरकार ने जिस तरह के कोरोना वायरस को हैंडल किया, उसकी अमेरिका में काफी आलोचना की जा रही है.
वहीं खुद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लंबे वक्त तक मास्क नहीं पहना था, जिसकी काफी आलोचना हुई थी. बता दें कि अमेरिका इस वक्त कोरोना से प्रभावित देशों की लिस्ट में नंबर एक पर है, जहां 75 लाख से अधिक कोरोना के मामले हैं जबकि दो लाख से अधिक की मौत हो गई है.
इसे भी पढ़ेंः कृषि बिल: MSP दो हजार प्रति क्विंटल होने के बाद भी 52,530 किसान पहुंचे क्रय केंद्र, सरकार कितनी सफल ?
निजी सलाहकार पहले हुई थी पॉजिटिव
बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति की निजी सलाहकार में पहले ही संक्रमण की पुष्टि हुई थी. ट्रंप ने गुरुवार रात ट्वीट कर बताया था कि उनकी करीब सहयोगी होम हिक्स के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है जिसके बाद उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है.
कोरोना से संक्रमित होने के बाद ट्रंप के चुनावी अभियान में बाधा उत्पन्न हो सकती है. बता दें कि अमेरिका में तीन नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव होने हैं.
इसे भी पढ़ेंः डॉक्टर, पारा मेडिकल स्टाफ और नर्सों की कमी जल्द पूरा करे रिम्सः हाइकोर्ट




