
Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह कोरोना पॉजिटिव हो गये हैं. उन्होंने सोशल मीडिया ट्विटर पर इसकी जानकारी दी है.
आरपीएन सिंह ने लिखा है कि झारखंड से वापस लौटने के बाद उन्होंने कोरोना की जांच करवायी थी, जिसमें पॉजिटिव पाये गये हैं. झारखंड दौरे के दौरान उनके संपर्क में आए लोगों से आरपीएन सिंह ने अपील की है कि वे जितनी जल्द हो सके मेडिकल उपचार लें.
Have tested corona positive after my return from Jharkhand. Request everyone who has come into contact with me recently to take all appropriate medical precautions
— RPN Singh (@SinghRPN) October 1, 2020
बता दें कि झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी दूसरी बार बनने के बाद आरपीएन सिंह 2 दिन पहले राज्य प्रवास पर थे. इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ कांग्रेस के सभी नेताओं से मुलाकात की थी.
यहां तक कि उन्होंने कांग्रेस मुख्यालय में एक प्रेस वार्ता को भी संबोधित किया था, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव, मंत्री गण, सभी कार्यकारी अध्यक्षों के अलावा सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें – डॉक्टर, पारा मेडिकल स्टाफ और नर्सों की कमी जल्द पूरा करे रिम्सः हाइकोर्ट




