
Lucknow: हाथरस गैंगरेप की शिकार पीड़िता जिंदगी की जंग हार गयी. 19 साल की दलित पीड़िता की मंगलवार सुबह दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई. 14 सितंबर को उसके साथ गैंगरेप हुआ था, फिर जानलेवा हमला पीड़िता पर करवाया गया था. इस मामले को लेकर लोगों में गुस्सा है. विपक्ष के नेताओं समेत कई सेलेब्रिटी ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है.
हाथरस के पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने पुष्टि की कि पीड़िता की आज सुबह दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गयी है. उन्होंने कहा, इस घटना के सिलसिले में गिरफ्तारी के बाद जेल में बंद चारों आरोपियों के खिलाफ अब आइपीसी की धारा 302 (हत्या) भी जोड़ी जाएगी.
इसे भी पढ़ेंः शिक्षामंत्री जगरनाथ महतो की स्थिति गंभीर, फिलहाल एयरलिफ्ट नहीं करेंगे परिजन
प्रियंका गांधी के निशाने पर सीएम योगी
इधर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पीड़िता की मौत को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा और दावा किया कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था हद से ज्यादा बिगड़ चुकी है. और महिलाओं की सुरक्षा का नाम-ओ-निशान नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के प्रति मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जवाबदेही है.
हाथरस में हैवानियत झेलने वाली दलित बच्ची ने सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया। दो हफ्ते तक वह अस्पतालों में जिंदगी और मौत से जूझती रही।
हाथरस, शाहजहांपुर और गोरखपुर में एक के बाद एक रेप की घटनाओं ने राज्य को हिला दिया है। ..1/2
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) September 29, 2020
प्रियंका ने ट्वीट किया, ‘‘ हाथरस में हैवानियत झेलने वाली दलित बच्ची ने सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया. दो हफ्ते तक वह अस्पतालों में जिंदगी और मौत से जूझती रही. हाथरस, शाहजहांपुर और गोरखपुर में एक के बाद एक बलात्कार की घटनाओं ने राज्य को हिला दिया है.’’
…यूपी में कानून व्यवस्था हद से ज्यादा बिगड़ चुकी है। महिलाओं की सुरक्षा का नाम-ओ-निशान नहीं है।अपराधी खुले आम अपराध कर रहे हैं।
इस बच्ची के क़ातिलों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। @myogiadityanath उप्र की महिलाओं की सुरक्षा के प्रति आप जवाबदेह हैं। 2/2
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) September 29, 2020
कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी ने दावा किया, ‘उप्र में कानून व्यवस्था हद से ज्यादा बिगड़ चुकी है. महिलाओं की सुरक्षा का नाम-ओ-निशान नहीं है.अपराधी खुले आम अपराध कर रहे हैं.’
उन्होंने कहा, ‘इस बच्ची के क़ातिलों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए. योगी आदित्यनाथ जी, उप्र की महिलाओं की सुरक्षा के प्रति आप जवाबदेह हैं.’
इसे भी पढ़ेंः नमामि गंगे सिर्फ गंगा की सफाई का नहीं बल्कि देश की सबसे बड़ी नदी संरक्षण कार्यक्रम है-मोदी
14 सितंबर को हुई थी वारदात
हाथरस जिले के चंदपा थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में 14 सितंबर को 19 साल की एक दलित लड़की के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात हुई थी. पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
पुलिस ने कहा कि पीड़िता को घटना के बाद अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, सोमवार सुबह उसकी हालत गंभीर होने के कारण इलाज के लिये उसे दिल्ली भेजा गया था. मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों के अनुसार, पीड़िता लाइफ स्पोर्टिंग सिस्टम पर थी.
हैवानियत के बाद जानलेवा हमला
पुलिस अधीक्षक ने पहले ही जानकारी दी थी कि वारदात के दौरान लड़की का गला भी दबाया गया था, जिससे उसकी जुबान बाहर आ गयी थी और कट गयी थी. लड़की की हालत काफी गंभीर थी, इस कारण उसे अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था.
पुलिस अधीक्षक विक्रांतवीर के मुताबिक, लड़की ने अपने साथ रेप की वारदात के बारे में पुलिस को पहले कुछ नहीं बताया था,लेकिन बाद में मजिस्ट्रेट को दिए गए बयान में उसने आरोप लगाया कि संदीप, रामू, लवकुश और रवि नामक युवकों ने उससे दुष्कर्म किया था. उन्होंने कहा कि वारदात के दौरान विरोध करने पर जान से मारने की कोशिश करते हुए उसका गला भी दबाया गया था.
इसे भी पढ़ेंः Corona Update: एक दिन में 71 हजार से कम नए मामले, 51 लाख से अधिक संक्रमित हुए स्वस्थ




