Crime NewsGiridihJharkhand

दो शादियां कर चुके शख्स ने तीसरी युवती के साथ बहन के घर डाला डेरा, हंगामा

Giridih: पहले से दो पत्नियों को रखने का आरोपी सुनील रवानी एक अन्य युवती के साथ गिरिडीह में अपनी रिश्ते की बहन के घर छिपकर रह रहा था. शनिवार को युवती का मामा देवघर जिले के मरगोमुंडा थाना क्षेत्र के बड़ालुसियों गांव से आरोपी के बहन के घर लखारी पहुंचा और हंगामा किया.

हंगामे के बीच आरोपी और युवती वहां से भाग निकले. युवती के मामा ने पुलिस से इस मामले में कार्रवाई की मांग की है.

इसे भी पढ़ें – संयुक्त राष्ट्र महासभा का 75वां सत्र : मोदी ने सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता की दावेदारी पर दिया जोर

ये है पूरा मामला

दरअसल, बड़ालुसियों गांव निवासी सुनील रवानी पहले से दो आदिवासी युवतियों से शादी कर रखा है. इस बीच अपने गांव की ही एक युवती को भगाकर वह कुछ दिनों से पचंबा थाना क्षेत्र के लखारी गांव स्थित अपनी बहन के घर छिपकर रह रहा था.

युवती का मामा जब वहां पहुंचा तो आरोपी सुनील की बहन से दोनों को बाहर निकालने को कहा. इस बीच हंगामा होते देख काफी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जुटी. इस दौरान युवती के मामा ने स्थानीय लोगों के सहयोग से पहले पचंबा थाना पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी.

आरोपी की बहन ने यह कहकर दोनों को बाहर निकालने से इंकार कर दिया कि वो अपने भाई को निकालेगी तो वे लोग उसे जान से मार देंगे.

इसी दौरान हंगामे के फायदा उठाकर आरोपी की बहन अपने भाई व युवती को घर के पिछले दरवाजे से भगाने में सफल रही. वहीं कुछ देर बाद पचंबा थाना पुलिस पहुंची और पूरे मामले से अवगत हुई.

पचंबा पुलिस भी आरोपी व अपहृत युवती को खोजने के लिए उसके बहन के घर घुसी. लेकिन घर पर सिर्फ परिवार के सदस्य ही नजर आये. इस दौरान युवती के मामा ने सुनील की बहन पर दोनों को भगाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की.

इसे भी पढ़ें – वीआइपी से ठगी के मामले में गुजरात पुलिस पहुंची गिरिडीह, तीन साइबर अपराधियों को ले गयी साथ

अपहरण का केस है दर्ज

जानकारी के अनुसार देवघर के मरगोमुंडा थाना क्षेत्र के बड़ालुसियों गांव निवासी आनंद रवानी ने मरगोमुंडा थाना को आवेदन देकर सुनील रवानी पर अपनी भांजी के अपहरण का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था.

इसमें मरगोमुंडा थाना द्वारा कोई कार्रवाई नहीं होता देख अपहृत युवती के मामा ने अपने स्तर पर जानकारी जुटायी. इसके बाद आनंद को दोनों के लखारी में छिपे होने की जानकारी मिली. इसी क्रम में शनिवार को आनंद आरोपी के बहन के घर पहुंचा.

इसे भी पढ़ें – रांची में लगातार बढ़ रहा अपराध का ग्राफ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button