Corona_UpdatesJharkhandMain SliderRanchi

1226 नये कोरोना संक्रमित मिले, 6 मौतें हुईं, राज्य में टोटल 78935 पॉजिटिव केस

Ranchi: झारखंड में शनिवार को 1226 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं. इनको मिलाकर राज्य में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 78935 हो गया है.

नये मरीजों में बोकारो के 67, चतरा के 6, देवघर के 36, धनबाद के 50, दुमका के 18, पूर्वी सिंहभूम के 214, गढ़वा के 23, गिरिडीह के 8, गोड्डा के 41, गुमला के 13, हजारीबाग के 29, खूंटी के 20, जामताड़ा के 24, कोडरमा के 24, लातेहार के 11, लोहरदगा के 7, पाकुड़ के 38, पलामू के 33, रामगढ़ के 25, रांची के 425, साहेबगंज के 11, सरायकेला के 35, सिमडेगा के 5, पश्चिमी सिंहभूम के 63 लोग शामिल हैं.

शनिवार को कुल 1324 लोगों ने कोरोना को मात दी है जिनको मिलाकर संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या 65839 हो गयी है. पिछले 24 घंटों में राज्य में 6 कोरोना मरीजों की मौत भी हुई है. इस तरह मरने वालों का आंकड़ों की संख्या बढ़कर 670 हो गयी है. राज्य में कोरोना संक्रमण के एक्टिव केस 12426 हैं.

इसे भी पढ़ें – दो शादियां कर चुके शख्स ने तीसरी युवती के साथ बहन के घर डाला डेरा, हंगामा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button