Uncategorized

मुझे पहचान दिलाएगी ‘मुक्काबाज’ : विनीत कुमार

News Wing

Toronto, 12September: अनुराग कश्यप की फिल्म ‘मुक्काबाज’ का वर्ल्ड प्रीमियर यहां चल रहे 42वें टोरंटो अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में किया गया. इसमें मुख्य भूमिका निभाने वाले बॉलीवुड अभिनेता विनीत कुमार सिंह का नाम भले ही फिल्मी दुनिया में ज्यादा चर्चा का विषय अब तक नहीं रहा हो लेकिन उनका कहना है कि यह फिल्म उन्हें गुमनामी के अंधेरों से बाहर ला सकती है.

17 वर्षों से फिल्मी दुनिया हिस्सा है विनीत

सिंह का जन्म वाराणसी में हुआ है और वह आर्युवेद से स्नातक हैं. वह मुंबई फिल्म उद्योग में पिछले 17 वर्षों से है और इस दौरान उन्हें जो कोई भी किरदार मिला, उन्होंने उसे निभाया. उनके पास अपने पसंद का किरदार चुनने की आजादी कभी नहीं रही.

फिल्म मुक्काबाज की पटकथा भी खुद सिंह ने ही लिखी है

एक्शन से भरपूर ‘मुक्काबाज’ की शूटिंग वाराणसी, बरेली और लखनऊ में हुई है. फिल्म की पटकथा भी खुद सिंह ने ही लिखी है. फिल्म में वह बरेली के एक शौकिया मुक्केबाज के किरदार में हैं, जो जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए तमाम मुश्किलों का सामना करता है.

मुक्काबाज’ में दमदार प्रदर्शन के लिए तैयार विनीत

टोरंटो में मिडिया से हुई बातचीत में उन्होंने कहा, “मेरे पास इस फिल्म की पटकथा साल 2013 से थी. कई लोगों ने पटकथा खरीदनी चाही लेकिन कोई भी मुझे मुख्य भूमिका में लेकर फिल्म नहीं बनाना चाहता था. लेकिन मैं इस बात पर अड़ा रहा कि यह फिल्म तभी बनेगी जब मैं इसमें मुख्य किरदार अदा करूंगा.” अभिनेता को आशा है कि ‘मुक्काबाज’ में दमदार प्रदर्शन के बाद उन्हें वैसे किरदार निभाने का मौका मिलेगा, जैसे कि वे निभाना चाहते हैं.

इससे पहले वह कश्यप की गैंग्स ऑफ वासेपुर समेत कुछ अन्य फिल्मों में भी नजर आए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button