GiridihJharkhand

साइबर अपराध: कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है गुजरात पुलिस, शनिवार को हो सकता है बड़ा खुलासा

Giridhi. गुजरात पुलिस ने एक बार फिर साइबर अपराधियों के मामले में गिरिडीह में दबिश दी है. शुक्रवार को पहुंची गुजरात पुलिस ने जिले के ताराटांड़, अहिल्यापुर और गांडेय थाना में कई साइबर अपराधियों से पूछताछ कर रही है. यही नहीं, पुलिस सूत्रों की मानें तो गुजरात पुलिस शुक्रवार को ही गांडेय के एक बैंक शाखा से किसी मंटू मंडल को हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़ें- धनबाद पुलिस ने 4 साइबर अपराधी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार

पुलिस सूत्रों के अनुसार, गुजरात पुलिस जिस मामले में गिरिडीह आई है, वह लाखों रुपये के साइबर अपराध से जुड़ा बताया जा रहा है. हालांकि साइबर थाना पुलिस फिलहाल कुछ भी बताने से इंकार कर रही है, लेकिन संदेह के आधार पर गुजरात पुलिस द्वारा आधा दर्जन साइबर अपराधियों को हिरासत में लेकर पूछताछ किए जाने की बात सामने आ रही है. पूरे मामले की जानकारी शनिवार को सामने आ सकती है. फिलहाल गुजरात पुलिस के आने की पुष्टि साइबर थाना के एक पुलिस पदाधिकारी ने भी की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button