Main SliderNational

कृषि विधेयक के खिलाफ पंजाब में किसानों ने रेल परिचालन ठप किया, कई ट्रेने रद्द

Firojpur : कृषि अध्यादेशों के खिलाफ पंजाब और हरियाणा में किसानों का आंदोलन तेज हो गया है. इस क्रम में गुरूवार से किसानों ने 48 घंटे के रेल रोको आंदोलन की शुरूआत की है. कई स्थान पर प्रदर्शनकारियों ने रेल पटरियों पर बाधा खड़ी कर रेल परिचालन को ठप कर दिया है. इधर उत्तर रेलवे बड़ौदा हाउस की तरफ से 24 से 26 सितंबर तक 3 दिन के लिए ट्रेनों को रद्द करने से संबंधित आदेश प्राप्त हुए हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अंबाला से निकलने वाली 11 जोड़ी ट्रेनों को बीच रास्ते रद्द किया जाएगा. इसमें अंबाला जंक्शन,  मुरादाबाद,  सहारनपुर और दिल्ली रेलवे स्टेशन पर रद्द होने वाली ट्रेन शामिल हैं. रेलवे सूत्रों ने बताया कि किसानों के आंदोलन से नौ पार्सल ट्रेनों का परिचालन भी प्रभावित हुआ है.

इसे भी पढ़ें :CoronaUpdate : भारत में कोविड-19 के मामले 57 लाख के पार, लेकिन बढ़ रही है रिकवरी रेट

प्रशासन को अलर्ट रहने की हिदायत

कृषि विधेयक के खिलाफ हो रहे इस आंदोलन का राज्य में व्यापक असर पड़ा है. गृह विभाग की ओर से जिला उपायुक्तों को जारी हिदायतों के तहत, 24 से 26 सितंबर तक 48 घंटे के बंद और रेल रोको आंदोलन के दौरान अलर्ट रहने को कहा गया है.

हालांकि प्रशासन को किसानों के प्रति नरम रवैया अपनाने के निर्देश मिले हैं. कहा गया है कि उन पर कोई सख्ती या जबरदस्ती न की जाए. इसके साथ ही एंबुलेंस सेवा, सिविल सर्जनों, डाक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ को भी तैयार रहने को कहा गया है ताकि प्रदर्शनों के दौरान किसी भी अप्रिय घटना में घायलों को तुरंत चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जा सके.जानकारी के मुताबिक किसान फिरोजपुर, अमृतसर, जालंधर, पठानकोट रेलवे स्टेशनों के पास ट्रेनें रोकेंगे. इसके अलावा सड़क यातायात भी ठप किया है, कई जगहों पर धरना और जाम लगाकर पंजाब को पूरी तरह बंद रखने की योजना है.

इसे भी पढ़ें :भारतीय-अमेरिकियों को ट्रंप की ओर खींच रहे हैं 12 कारण: सर्वे

फिरोजपुर डिवीजन से चलने वाली सभी यात्री ट्रेनें रद्द

रेल प्रबंधक (मंडल) राजेश अग्रवाल ने जानकारी दी कि पंजाब के किसानों ने 24 से 26 सितंबर के बीच ट्रेनें रोकने की घोषणा की है. इस मामले में बुधवार को रेल मंडल कार्यालय फिरोजपुर में बैठक की गई थी. इसमें डीसी फिरोजपुर  गुरपाल सिंह चहल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजपुर  भूपिंदर सिंह, अपर मंडल रेल प्रबंधक सुखविंदर सिंह, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त आशीष कुमार एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे. बैठक में निर्णय लिया गया कि फिरोजपुर मंडल से चलने वाली सभी स्पेशल यात्री रेलगाड़ियों का संचालन 24 सितंबर सुबह 6 बजे से रद्द किया जाए. मालगाड़ियों का संचालन हालात को देखते हुए किया जायेगा. फिरोजपुर मंडल की ओर से वर्तमान में यात्रियों की सुविधा के लिए 14 जोड़ी स्पेशल यात्री गाड़ियों का संचालन किया जा रहा है. आंदोलन से इनके परिचालन पर भी असर पड़ रहा है.

इसे भी पढ़ें :मॉनसून अलर्ट : बिहार-यूपी सहित 8 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button