
Ranchi: राज्य सरकार ने झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के एसपीएम फाइनांस और सी.ओ.ओ (मुख्य संचालन पदाधिकारी) के विरूद्ध जांच का आदेश दिया है. दोनों अधिकारियों के विरूद्ध गैर कानूनी रूप से किए गये भुगतान आदि संबंधी गंभीर आरोप लगाये गये हैं. पूरे मामले पर ग्रामीण विकास विभाग ने मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी,झारखंड राज्य आजीविका संबर्द्धन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) को पत्र लिखा है और लगाये गये आरोपों की बिंदुवार जांच कर विधि सम्मत कार्रवाई का निर्देश दिया है. विभाग ने पूरी रिपोर्ट मांगी है. दरअसल,कई माध्यमों से मुख्य सचिव सुखदेव सिंह को यह परिवाद दिया गया था कि जेएसएलपीएस में गैर कानूनी तरीके से 9.76 लाख से अधिक की राशि का भुगतान किया गया है. ऐसे में पूरे मामले पर अधिकारियों की भूमिका तय करते हुए उचित कार्रवाई की जाये. सीएस ने पूरे मामले पर ग्रामीण विकास विभाग से रिपोर्ट मांगी है. जांच के बाद अब आगे की कार्रवाई की जायेगी.




