BiharMain Slider

बिहार चुनाव : राजनीतिक, धार्मिक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी, 100 लोग ही शामिल हो सकेंगे

Patna : देश में कोरोना महामारी का कहर अभी भी जारी है. इन सबके बीच बिहार में विधानसभा चुनाव भी होने हैं. राजनीतिक दल अपनी तैयारियां पहले से ही कर रहे हैं. उम्मीद की जा रही है कि चुनाव आयोग जल्द ही बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर सकता है. इधर कोरोना के दौरान लगाए गए प्रतिबंधों में कुछ और छूट भी दी जा रही हैं. अब बिहार में राजनीतिक दल छोटे स्तर पर कार्यक्रम भी कर सकेंगे  जिसमें सौ लोगों के शामिल होने की अनुमति होगी.

इसे भी पढ़ें :भारत चीन तनाव : लद्दाख में  20 दिनों में 6 नयी पहाड़ियों पर भारतीय सेना का कब्जा

किन कार्यक्रमों को मिली है छूट

बिहार में चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक कार्यक्रमों को तो छूट मिली ही है साथ ही शैक्षणिक, सामाजिक, खेल, मनोरंजन और धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन की भी सशर्त मंजूरी मिली है. इन कार्यक्रमों में अधिकतम सौ लोग ही मौजूद रह पायेंगे. साथ ही कोविड के दौरान बरती जानी अन्य सावधानियों का भी ध्यान रखना पड़ेगा. बहरहाल इस छूट से राजनीतिक दलों को थोड़ी राहत मिली है क्योंकि वह अब छोटे स्तर पर राजनीतिक सभा, चुनाव प्रचार आदि का काम कर पायेंगे.

इसे भी पढ़ें :मुंबईः भिवंडी में तीन मंजिला इमारत गिरने से 10 लोगों की मौत, कई के फंसे होने की आशंका, रेस्क्यू जारी

 

बड़ी रैलियों को अभी अनुमति नहीं

 

राजनीतिक दलों के कार्यक्रमों पर चुनाव आयोग और प्रशासन की नजर रहेगी. अभी बड़ी रैलियों को मंजूरी ना मिली हो, लेकिन सौ लोगों तक की अनुमति के साथ नुक्कड़ सभाओं और बैठकों को मंजूरी मिल सकती है. गौरतलब है कि इससे पहले भी बिहार में कई जगह राजनीतिक कार्यक्रम लगातार होते आए हैं, जहां कुछ जगह सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो रहा है और कहीं पर धज्जियां उड़ रही हैं. यहां बता दें कि बिहार में फिलहाल शैक्षणिक संस्थानों को को 30 सितंबर तक बंद रखने के आदेश है. लेकिन 1.5% स्टाफ को ऑनलाइन ट्यूशन के लिए स्कूल बुलाया जा सकता है. इसके साथ ओपन एयर थियेटर को मंजूरी दी गयी है. अभिभावकों की लिखित मंजूरी के बाद कंटेनमेंट जोन से बाहर के छात्र टीचर के पास मार्गदर्शन के लिए जा सकते हैं. अब शादी और अंतिम संस्कार में 100 लोग शामिल हो सकते हैं. छोटे स्तर के धार्मिक आयोजनों को भी अनुमति मिली है.

इसे भी पढें :प्रेम प्रस्ताव का जवाब नहीं दिया तो कॉलेज छात्रा पर फेंक दिया तेजाब, दो युवक गिरफ्तार

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button