
New Delhi : स्वास्थ्य मंत्रालय से मिली खबर के अनुसार भारत में इस समय 10,13,964 कोविड-19 रोगियों का उपचार चल रहा है, वहीं 42,08,431 लोग अब तक संक्रमण से उबर चुके हैं. वहीं और 1,247 लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या 85,619 पर पहुंच गयी है.
दूसरी ओर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने शुक्रवार को कहा कि कोविड-19 मरीजों के लिए अब 500 से अधिक अतिरिक्त आईसीयू बिस्तर उपलब्ध हैं. जैन ने कहा कि ऐसा हाल में वह आदेश देने के बाद हुआ है जिसमें कई निजी अस्पतालों को ऐसे बिस्तरों में से निर्दिष्ट प्रतिशत इस उद्देश्य के लिए आरक्षित करने को कहा गया था.
इसे भी पढ़ेंः कृषि विधेयक पर इस्तीफा देने वाली हरसिमरत कौर ने क्यों दिया Jio का उदाहरण
जैन ने पहले कहा था कि गत सप्ताह एक आदेश दिया गया था कि यहां 33 निजी अस्पतालों में 80 प्रतिशत आईसीयू बिस्तर कोविड-19 मरीजों के लिए आरक्षित किये जाएं. उन्होंने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘कोरोना ऐप के अनुसार अब कोविड-19 मरीजों के लिए 500 से अधिक आईसीयू बिस्तर उपलब्ध हैं.’’
प्राधिकारियों ने कहा कि दिल्ली में कोविड-19 के 4,432 नये मामले सामने आये जिससे शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2.34 लाख से अधिक हो गयी. दिल्ली सरकार के बुलेटिन के अनुसार उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 31,721 हो गयी है.
इसे भी पढ़ेंः यूएई में IPL का आगाज आज से : चेन्नई और मुंबई के बीच पहला मुकाबला
बुलेटिन के अनुसार पिछले 10 दिनों के आंकड़े के अनुसार संक्रमित होने की दर 7.38 प्रतिशत और मृत्यु दर 0.68 प्रतिशत है. जैन ने कहा, ‘‘यह अच्छी बात है कि मृत्यु दर एक प्रतिशत से कम है.’’ उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि सितम्बर के पहले सप्ताह में किए गए सीरो-प्रीवलेंस सर्वे की रिपोर्ट को पहले उच्च न्यायालय के समक्ष रखा जाएगा.
इसे भी पढ़ेंः पश्चिम बंगाल और केरल में NIA की छापेमारी, अलकायदा मॉडयूल से जुड़े नौ लोग गिरफ्तार




