NEWS

पूर्व सीएम कल्याण सिंह कोरोना संक्रमित, लद्दाख सांसद भी पॉजिटिव

Lucknow. देश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं. कल्याण सिंह की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है. फिलहाल उन्हें उत्तरप्रदेश की राजनाधी लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. 

दो दिन से था बुखार

पूर्व सीएम कल्याण सिंह को दो दिन से बुखार की शिकायत थी. जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रविवार को उनका नमूना लिया था. उनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सोमवार को उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

88 साल के हैं कल्याण सिंह

कल्याण सिंह की उम्र 88 साल की है. कोरोना संक्रमित होने के बाद डॉक्टर की टीम लगातार कल्याण सिंह की सेहत पर नजर बनाए हुए हैं. कल्याण सिंह यूपी के सीएम थे. वो राजस्थान के राज्यपाल भी रहे हैं. 

भाजपा सांसद जमयांग सेरिंग नामग्याल भी संक्रमित

इसी बीच लद्दाख सांसद और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जमयांग सेरिंग नामग्याल भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं. उन्होंने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है. जमयांग सेरिंग नामग्याल ने ट्वीट कर कहा- मेरी रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आई है. जो लोग मेरे संपर्क में आएं हैं, वो अपनी जांच करा लें. मैं होम आइसोलेशन में हूं.

इसे भी पढ़ें- मानसून सत्र: मीनाक्षी लेखी और अनंत हेगड़े समेत देश के 17 सांसदों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव

17 सासंदों की रिपोर्ट पॉजिटिव

संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच सोमवार को संसद का मानसून सत्र शुरू हुआ. मानसून सत्र में कोरोना संक्रमण को देखते हुए कई बदलाव किए गए हैं. इसी बीच खबर है कि 17 सांसदों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button