NEWS

बिहार चुनाव से पहले आरजेडी को झटकाः वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने पार्टी से दिया इस्तीफा

Patna: बिहार चुनाव से पहले मुख्य विपक्षी पार्टी आरजेडी को झटका लगा है. राजद के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह ने गुरुवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया. दिल्ली के एम्स में भर्ती रघुवंश प्रसाद सिंह ने हॉस्पिटल से ही अपना इस्तीफा आरजेडी सुप्रीमो को भेजा है. बता दें कि कोरोना संक्रमण के बाद उनकी तबीयत खराब है, औऱ एम्स में इलाज चल रहा है. रघुवंश प्रसाद का इस्तीफा सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

इसे भी पढ़ेंः JBVNL के लगभग छह लाख उपभोक्ता बिना मीटर के जला रहे बत्ती, ग्रामीण क्षेत्रों में संख्या अधिक

लालू को भेजा इस्तीफा वायरल

राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद को हाथ से लिखे एक पत्र में रघुवंश प्रसाद सिंह ने लिखा है, ‘मैं जननायक कर्पूरी ठाकुर की मृत्यु के बाद 32 वर्षों तक आपके पीछे खड़ा रहा लेकिन अब नहीं.’

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा रघुवंश प्रसाद का इस्तीफा

उन्होंने पत्र में आगे लिखा है, “पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और आमजन ने बड़ा स्नेह दिया. मुझे क्षमा करें.” रघुवंश प्रसाद सिंह के नजदीकी केदार यादव ने राजधानी दिल्ली से फोन पर बताया कि उन्हें मनाने का प्रयास किया जा रहा है.

रामा सिंह की इंट्री से नाराज!

रघुवंश प्रसाद सिंह पूर्व सांसद रामा सिंह को राजद में शामिल किए जाने की चर्चा से कथित तौर पर नाखुश हैं और उन्होंने 23 जून को तब राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया था, जब वह कारोना वायरस संक्रमण से पीड़ित होने के कारण पटना एम्स में भर्ती थे.

हालांकि, लालू यादव ने रामा सिंह की आरजेडी में इंट्री पर फिलहाल रोक लगा दी है. बता दें कि रामा सिंह और रघुवंश प्रसाद एकदूसरे की चिर प्रतिद्वंदी माने जाते हैं. और 2014 के लोकसभा चुनाव में रामा सिंह ने रामविलास पासवान की पार्टी लोजपा के उम्मीदवार के तौर पर रघुवंश प्रसाद सिंह को वैशाली लोकसभा सीट पर हराया था.

 इसे भी पढ़ेंः इंडियन एयरफोर्स में राफेल की इंट्री, राजनाथ बोले- ये भारत-फ्रांस की दोस्ती की मिसाल

तेजस्वी की जीत के लिए रामा सिंह की इंट्री!

खबर ये भी है कि तेजस्वी यादव की जीत पक्की करने के लिए रामा सिंह को पार्टी में शामिल किया जा रहा है. दरअसल, पिछले चुनाव में वैशाली से तेजस्वी ने जीत दर्ज की थी, लेकिन तब महागठबंधन में जेडीयू साथ था. लेकिन इसबार जेडीयू, एनडीए का हिस्सा है, इसलिए रामा सिंह को राजद में लाने की कवायद की जा रही है.

जगदानंद सिंह ने जानकारी से किया इनकार

हालांकि, आरजेडी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है.
रघुवंश प्रसाद सिंह के इस्तीफे का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल होने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, मैं इसकी पुष्टि करने की भी कोशिश कर रहा हूं. उन्होंने कहा कि उन्हें त्यागपत्र की कोई प्रति नहीं मिली है और न ही अभी तक सूचित किया गया है.

वहीं बिहार में सत्ताधारी एनडीए में शामिल भाजपा, जदयू और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने रघुवंश प्रसाद सिंह के राजद छोड़ने के फैसले का स्वागत किया है.

 

 इसे भी पढ़ेंः LAC पर तनाव के बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर आज चीनी समकक्ष से करेंगे मुलाकात

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button