New Delhi. भारतीय सैनिकों की तैनाती पूर्वी लद्दाख में पैंगोंग झील के फिंगर एरिया में की गई है. जानकारी के अनुसार, चीनी सेना यहां पर फिंगर-4 की चोटी पर तैनात हैं. खबर है कि भारतीय सेना वहां पर एसी जगह पर कब्जा कर लिया है, जो फिंगर-4 से भी ऊंची है, जो फिंगर-4 को डोमिनेट करती है.
दरअसल, सोमवार को चीनी सेना ने दक्षिणी पैंगोंग की भारतीय फॉरवर्ड चौकियों पर कब्जा करने की कोशिश की थी. इस दौरान चीनी सौनिकों ने तारबंदी को भी निकालने की कोशिश की थी. बता दें कि जिन-जिन हाउट्स पर भारतीय सैनिक तैनात हैं, वहीं पर तारबंदी कर रखी है. इस दौरान भारत ने चीनी सेना को सख्त चेतावनी देते हुए कहा था कि तारबंदी को पर करने की कोशिश ना करें.
ये भी पढ़ें- मुंबई पहुंचते ही कंगना ने दी चुनौती, कहा- उद्धव ठाकरे, आज मेरा घर टूटा है कल तेरा घमंड टूटेगा
इसके बाद भारतीय सैनिकों ने चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर वह पीछे नहीं हटे तो हम सख्त कदम उठाने को मजबूर होंगे. इसके बाद चीनी सैनिकों ने हवा में फायरिंग करने लगे ताकि भारतीय सैनिकों पर दबाव बनाया जा सके. इसके बाद भारतीय सैनिकों ने भी त्वरित कार्रवाई की, तब जाकर वे पीछे हटे.
इधर, खबर है कि चीन ने पैंगोंग झील के दक्षिण किनारे स्पांगर गैप के पास 15-20 टैंक तैनात किए हैं. माना जा रहा है कि चीन ये सब भारत पर दबाव बनाने के लिए कर रहा है. वहीं, चुशूल सेक्टर के अपोजिट चीन ने अपने मॉल्डो इलाके में करीब 5-7 हजार सैनिक तैनात किए हैं.





224713 270846Id need to talk to you here. Which isnt something Which i do! I adore to reading a post that really should get individuals to believe. Also, thank you for permitting me to comment! 122712