NEWS

1246 नये कोरोना संक्रमित मिले, झारखंड में टोटल केस 50 हजार पार

Ranchi: झारखंड में रविवार को अब तक 1246 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं. इनको मिलाकर राज्य में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़कर 51063 हो गये हैं. अब राज्य में एक्टिव केस 14410 हैं.

नये मामलों में बोकारो के 97, चतरा के 41, देवघर के 47, धनबाद के 24, दुमका के 7, पूर्वी सिंहभूम के 102, गढ़वा के 68, गिरिडीह के 39, गोड्डा के 5, गुमला के 15, हजारीबाग के 71,जामताड़ा के 13, खूंटी के 26, कोडरमा के 4, लातेहार के 14, लोहरदगा के 1, पाकुड़ के 2, पलामू के 11, रामगढ़ के 88, रांची के 349, साहेबगंज के 7, सरायकेला के 94, सिमडेगा के 11 और पश्चिमी सिंहभूम के 110 मरीज शामिल हैं.

रविवार को कुल 1854 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक भी हुए हैं. इनको मिलाकर राज्य में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 36184 हो गयी है.

कोरोना संक्रमण से 7 नयी मौतों की पुष्टि हुई है. इनको मिलाकर राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या 469 हो गयी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button