
Ranchi: अग्निशमन विभाग के रांची स्थित मुख्यालय और सभी जिला मुख्यालय में कांट्रैक्ट पर कार्यरत रहे 43 कंप्यूटर ऑपरेटर बीते एक साल से मानदेय का इंतजार कर रहे हैं. इन कंप्यूटर ऑपरेटरों को सितंबर 2018 से अगस्त 2019 तक का मानेदय नहीं मिला है. इन कंप्यूटर ऑपरेटरों की नियुक्ति इज ऑफ डूइंग बिजनेस के तहत अग्निशमन विभाग के ऑनलाइन कामों के निपटारे के लिए अगस्त 2017 में किया गया था. इनकी नियुक्ति जैप-आइटी की ओर से की गयी है.
इसे भी पढ़ें- चीन के 51% नागरिक अपने नेताओं से नहीं बल्कि भारत की मोदी सरकार से है खुश: सर्वे
सेवा विस्तार के संबंध में नहीं उठाया गया कोई कदम
सभी कंप्यूटर ऑपरेटरों की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार अगस्त 2017 में 55 कंप्यूटर ऑपरेटर/डाटा इंट्री ऑपरेटर की नियुक्ति हुई. इसके बाद एक साल की अवधि पूरा होने के बाद सितंबर 2018 में एक साल के लिए फिर विस्तार दिया गया. इस अवधि में 43 कंप्यूटर ऑपरेटर को उनके काम के हिसाब से सेवा विस्तार दिया गया. लेकिन इस अवधि का मानदेय भुगतान नहीं किया गया है.
इसके बाद सितंबर 2019 से 2020 के सेवा विस्तार के लिए सरकार की ओर से आदेश जारी करने के बाद भी झारखंड अग्निशमन सेवा मुख्यालय की ओर से सेवा विस्तार के संबंध में कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें- चारधाम प्रोजेक्ट पर SC की समिति ने बेतरतीब खुदाई के खिलाफ दी चेतावनी, कहा- कानून राज मौजूद ही नहीं
इन जिलों में कार्यरत हैं कंप्यूटर ऑपरेटर
रांची, जामताड़ा, रामगढ़, चतरा, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, साहेबगंज, पाकुड़, गोड्डा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, हजारीबाग, धनबाद, लातेहार, कोडरमा, खूंटी, पलामू, गढ़वा, गिरिडीह, बोकारो, देवघर, सरायकेला-खरसावां और दुमका में नियुक्त हैं.
इसे भी पढ़ें- 12 राज्यों का केंद्र को त्राहिमाम संदेश, कहा- हुए कंगाल कहां से दें सैलरी, GST बकाया जल्दी दें




