
Chandigarh: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. उन्होंने खुद ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है. खट्टर ने ट्वीट कर कहा कि उन्होंने सोमवार को टेस्ट करवाया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है.
I was tested for Novel Corona Virus today. My test report has returned positive.
I appeal to all colleagues and associates who came in my contact over the last week to get themselves tested. I request my close contacts to move into strict quarantine immediately.
— Manohar Lal (@mlkhattar) August 24, 2020
मुख्यमंत्री खट्टर ने अपने ट्वीट में लिखा, “आज मेरा कोरोना टेस्ट किया गया था. मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है. मैं अपने सभी सहकर्मियों और सहयोगियों से अपील करता हूं कि अगर वे मेरे संपर्क में आये हैं तो वे अपना टेस्ट करवायें. मैं अपने करीबियों से अपील करता हूं कि वे तुरंत खुद को क्वारंटीन कर लें.”
इसे भी पढ़ें – 24 अगस्त को झारखंड में कोरोना के 827 नये केस, 10 मौतें, कुल आंकड़ा 31005
गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात के बाद कर लिया था खुद को क्वारेंटाइन
हाल ही में मनोहर लाल खट्टर जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मिले थे. शेखावत के कोरोना संक्रमित पाये जाने के बाद खट्टर ने खुद को क्वारेंटाइन कर लिया था.
20 अगस्त को भी मनोहर लाल खट्टर ने कोरोना टेस्ट करवाया था, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आयी थी लेकिन उन्होंने खुद को तीन दिन के क्वारेंटाइन में रखा था.
इसे भी पढ़ें – गढ़वा में जेई पुत्र की संदेहास्पद मौत के बाद न्याय के लिए दर-दर भटक रहा वृद्ध दंपति, CM से उच्चस्तरीय जांच की गुहार
विधानसभा अध्यक्ष को भी कोरोना
हरियाणा विधानसभा के स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आयी है. हरियाणा विधानसभा में 330 अन्य लोगों के टेस्ट किये गये हैं.
26 अगस्त से हरियाणा विधानसभा के मॉनसून सत्र का आगाज होने वाला था. इससे पहले रविवार को विधानसभा के 6 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाये गये थे.
इसे भी पढ़ें – तीन एसपी सहित 3640 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित हुए, 2761 ठीक हो चुके





I love looking through a post that can make people think. Also, many thanks for permitting me to comment!
I always spent my half an hour to read this web site’s articles or reviews daily along with a mug of coffee.
I really like and appreciate your blog post.
Like!! Great article post.Really thank you! Really Cool.