
Godda: सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र में अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ. इस मामले में आशंका जताई जा रही है कि दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या करके उसके शव को सुंदरपहाड़ी जंगल में फेंक दिया गया.
शव मिलने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है.
इसे भी पढ़ें- पढ़िये, विनय सौरभ की बहन व जीजा पर लिखा यह पोस्ट, कांप जाएंगे आप, पता चल जायेगा देवघर में ऐसे हो रहा Corona का इलाज
ग्रामीणों ने देखा महिला का शव
स्थानीय ग्रामीणों ने सुंदर पहाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत सुंदरमोड़ चौक के समीप लगभग 50 मीटर की दूरी में 35 वर्षीय महिला का शव देखा. इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गयी.
इस मामले में आशंका जताई जा रही है की तीन-चार दिन पहले ही महिला की हत्या कर शव को जंगल में फेंक दिया गया है. शव से जब बदबू आने लगी तो ग्रामीणों को इसका पता चला.
इसे भी पढ़ें- नीली जर्सी पहने माही को अब नहीं देख पायेंगे, एक फेयरवेल मैच रांची में हो, जिसका गवाह पूरा विश्व बने : हेमंत सोरेन
मामले की छानबीन में जुटी है पुलिस
शव मिलने की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पहुंच कर जांच-पड़ताल की. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चल पाएगा की महिला की हत्या कैसे हुई है. महिला की पहचान नहीं हो पाई है.
इसे भी पढ़ें- बिहार में बेकाबू Corona: एक लाख के पार आंकड़ा, अब तक 515 लोगों की मौत





Very good article! We are linking to this particularly great content on our site. Keep up the great writing.
Thanks for fantastic info I was looking for this info for my mission.
I learn something new and challenging on blogs I stumbleupon everyday.
Like!! Thank you for publishing this awesome article.