JharkhandMain SliderRanchi

रांची: PTI के ब्यूरो चीफ पीवी रामानुजम ने अपने आवास पर की आत्महत्या

रांची: पीटीआई के झारखंड ब्यूरो चीफ पीवी रामानुजम ने बुधवार की रात आत्महत्या कर ली. पीवी रामानुजम लालपुर थाना क्षेत्र के बरियातू रोड में रहते थे. बुधवार की रात अपने आवास पर ही उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. गुरूवार की सुबह लालपुर थाना को सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. शव को फांसी के फंदे से उतारकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़ें –आप फील गुड करते रह गये और देश की आर्थिक सेहत पहले से ज्यादा खराब हो गयी

 वर्क प्रेशर की वजह से आत्महत्या करने की आशंका

पीटीआई के झारखंड ब्यूरो चीफ पीवी रामानुजम के आत्महत्या करने के पीछे की वजह तो अब तक स्पष्ट नहीं हो पायी है. हालांकि बताया जा रहा है की पीवी रामानुजम पिछले कुछ दिनों से वर्क प्रेशर से परेशान थे. हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पायी है.

मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

इस मामले में लालपुर थाना प्रभारी ने बताया की पीटीआई के झारखंड ब्यूरो चीफ पीवी रामानुजम ने अपने आवास पर बुधवार की रात फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली. गुरूवार की सुबह सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच की जा रही है. साथ ही थाना प्रभारी ने कहा कि आत्महत्या के पीछे वजह क्या है, अभी तक ये स्पष्ट नहीं हो पाया है.

वहीं पीवी रामानुजम के आत्महत्या के मामले में पुलिस उनकी पत्नी का बयान दर्ज करेगी. फिलहाल पोस्टमार्टम हाउस में शव रखा गया है. और कोरोना जांच के बाद ही शव परिजनों को सौंपा जायेगा.

इसे भी पढ़ें –कोरोना के उपचार, रोकथाम के लिए एंटीबॉडी दवा बनाने में जुटी दवा कंपनियां

7 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button