National

रिया चक्रवर्ती की अर्जी पर सुनवाई पूरी, सुप्रीम कोर्ट में फैसला सुरक्ष‍ित रखा

New Delhi. सुशांत केस राजपूत मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज रिया चक्रवर्ती की याचिका पर सुनवाई हुई. रिया ने याचिका बिहार से मुंबई केस ट्रांसफर करने के लिए लगाई थी. अब इस मामले में सुनवाई पूरी हो गई. जस्टिस ह्रषिकेश रॉय की बेंच इस मामले की सुनवाई कर रही थी. सीनियर वकील मनिंदर सिंह ने बिहार सरकार की तरफ से पैरवी की.

वहीं, एएम सिंघवी ने महाराष्ट्र सरकार, श्याम दिवान ने रिया चक्रवर्ती की तरफ से केस की पैरवी की. पटना से मुंबई ट्रांसफर करने की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रखा लिया है. इस मामले पर कोर्ट गुरुवार को अपना फैसला सुनाएगा.

इसे भी पढ़ें- रिया चक्रवर्ती का नया हलफनामा: कहा- गलत तरीके से चल रहा मीडिया ट्रायल, बिहार चुनाव का भी जिक्र

मुंबई पुलिस की जांच पर उठाए सवाल
सुशांत के वकील ने कहा कि मुझे बिहार में केस दर्ज कराने का अधिकार है. मुंबई पुलिस मामले की सही जांच नहीं कर रही थी. इस केस की अच्छे से जांच की जरूरत है. किसी ने नहीं देखा कि सुशांत की बॉडी को पंखे से नीचे किसने उतारा? जिस पिता ने बेटा खोया है वो घर वापस जाकर FIR दर्ज कराता है.

बिहार सरकार ने की थी सिफारिश
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर कहा था- स्वर्गीय सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह द्वारा पटना में सुशांत सिंह राजपूत की मौत से संबंधित दर्ज कराए गए मामले की सीबीआई से जांच कराने हेतु राज्य सरकार ने अनुशंसा भेज दी है.

बिहार चुनाव का किया था जिक्र
रिया ने कहा कि बिहार में चुनाव होना है, ऐसे में सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु की दुखद घटना पर जमकर सियासत हो रही है. यही कारण है कि आत्महत्या का मुद्दा अलग-थलग हो गया है. रिया ने कहा कि निजता का उल्लंघन किया जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button