
Palamu : पलामू जिले में कोरोना पॉजिटिव के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. पिछले 24 घंटे के दौरान 60 नये मामले सामने आये हैं. एक दिन पूर्व 64 मामलों की पुष्टि हुई थी. कोरोना वायरस संक्रमण के तेजी से बढ़ रहे आंकड़ों से हड़कंप मच गया है. इसके साथ ही जिले में 826 संक्रमितों की संख्या हो गयी है.
पलामू के 60 नये संक्रमितों में पिपरा से 40, मेदिनीनगर शहर के बेलवाटीका के 07 और हरिहरगंज थाना क्षेत्र के 05 सहित अन्य संक्रमित शामिल हैं. सभी को इलाज के लिए कोविड केयर सेंटर में भर्ती करा दिया गया है.
जिले के सिविल सर्जन डॉ जॉन एफ केनेडी ने संक्रमितों की पुष्टि की. कहा कि संक्रमण का शिकार होने वाले व्यक्ति को इलाज के लिए तत्काल कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया जा रहा है. आयुष मंत्रालय की जारी गाइडलाइन के अनुसार सबका इलाज चल रहा है. संक्रमित तेजी से स्वस्थ भी हो रहे हैं. लोग घबराएं नहीं, बल्कि कोरोना से बचाव के लिए सावधानियां बरतें.
इधर, 60 नये कोरोना मरीजों के साथ ही पलामू में संक्रमितों का आंकड़ा 826 पहुंच गया है. कोविड केयर सेंटर में उपचार के बाद कोरोना को मात देकर 423 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं. 14 दिनों की होम क्वारेंटाइन की हिदायत के साथ स्वास्थ्य विभाग की ओर से संक्रमितों को घर भेजा जा चुका है. शेष 403 संक्रमितों का उपचार कोविड केयर सेंटर में चल रहा है.
इसे भी पढ़ें – Time & Motion Study के लिए 22 पदों पर नियुक्ति करेगा ग्रामीण विकास विभाग, 17 अगस्त को Walk in Interview
हुसैनाबाद विधायक हुए होम क्वारेंटाइन
सोमवार की शाम हुसैनाबाद विधायक कमलेश कुमार सिंह के निजी अंगरक्षक की कोरोना जांच पॉजिटिव आ गयी. अंगरक्षक को पीएमसीएच के कोविड सेंटर में भर्ती करा दिया गया है. अंगरक्षक के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद विधायक कमलेश कुमार सिंह और उनके परिवार के सदस्य के साथ ही संपर्क में आये कार्यकर्ताओं ने खुद को होम क्वारेंटाइन कर लिया है. आज विधायक सहित 28 लोगों का सैंपल जांच के लिया गया.
इस बीच विधायक हुसैनाबाद-हरिहरगंज विधानसभा क्षेत्र की जनता सहित संपूर्ण झारखंड के लोगों से अपील की है कि इस वैश्विक महामारी के समय अपने आप को सुरक्षित रखें. अनावश्यक घर से बाहर नहीं निकले अगर बाहर निकलना आवश्यक हो तो मास्क जरूर लगाएं, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें.
बाहर से आने वाले यात्रियों की उंगलियों पर लगेगा इंक
कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए छतरपुर अनुमंडल पदाधिकारी ने बिहार बॉर्डर पर बनाये गये चेक पोस्ट पर तैनात सभी मजिस्ट्रेट को बाहर के यात्रियों की उंगलियों पर इंक लगाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि बाहर से किसी भी माध्यम से आने वाले प्रत्येक व्यक्तियों को 14 दिनों का होम क्वारेंटाइन का नोटिस दें.
तैनात दंडाधिकारियों को बिना थर्मल स्कैनिंग के किसी भी व्यक्ति को प्रवेश न करने देने की बात कही. उन्होंने हरिहरगंज के चिकित्सा पदाधिकारी को थर्मल स्कैनिंग के लिए चिकित्सकों की एक टीम को तैनात करने की बात कही. इसके अलावा एसडीओ ने हरिहरगंज प्रखंड विकास पदाधिकारी हरिशंकर बारिक को चेक पोस्ट पर तैनात दंडाधिकारियों के लिए सुरक्षित टेंट निर्माण करने का निर्देश दिया.
इसे भी पढ़ें – JPSC के दो मामलों में हाइकोर्ट में हुई सुनवाई, प्रार्थी को जवाब का प्रतिउत्तर देने को कहा





bookmarked!!, I like your blog!
I always spent my half an hour to read this web site’s articles or reviews daily along with a mug of coffee.
I learn something new and challenging on blogs I stumbleupon everyday.
I learn something new and challenging on blogs I stumbleupon everyday.
Like!! Great article post.Really thank you! Really Cool.