
Ranchi : केरल, कोझिकोड हादसे के बाद रांची में एयर एशिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गया. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर ये बड़ा हादसा पायलट की सूझबूझ से टल गया. मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को 11:45 पर मुंबई के लिए टेक ऑफ करते वक्त विमान से बर्ड हिट हुआ. भनक लगते ही पायलट ने ब्रेक लगा दी.
जानकारी के अनुसार 176 यात्रियों को लेकर एयर एशिया का विमान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से मुंबई के लिए रवाना हुआ. रनवे पर पहुंचने के बाद जब विमान ने टेकऑफ के लिए दौड़ लगायी, तभी एक पक्षी विमान के ब्लेड से टकरा गया. इसका आभास होते ही पायलट ने इमजेंसी ब्रेक लगायी, जिससे विमान में बैठे यात्रियों को जोर का झटका लगा, वे घबरा गये. क्रू मेंबर ने यात्रियों को बताया कि विमान से पक्षी टकरा गया है.
इसे भी पढ़ेंः भारत में कोविड-19 के 61 हजार से अधिक नये केस, 933 मरीजों की मौत
बर्ड हिट के कारण रुका प्लेन
एयरपोर्ट निदेशक विनोद शर्मा ने न्यूजविंग को बताया कि टेक ऑफ करने के दौरान ही बर्ड हिट का मामला सामने आया है. समय रहते इसका पता चल गया. तकनीकी टीम प्लेन का फिर से मुआयना कर रही है. चिंता की विशेष बात नहीं है. पूरी तरह से जांच हो जाने पर आधे घंटे के अंदर फिर से यह प्लेन उड़ान भर सकता है.
क्यों हो रही हैं बर्ड हिट की घटनाएं
एयरपोर्ट के आसपास घनी आबादी होने के कारण अक्सर पक्षी अपने शिकार की तलाश में रनवे की ओर चले आते हैं. यहां उन्हें कई तरह के कीड़े-मकौड़े खाने के लिए मिल जाते हैं. वहीं, एयरपोर्ट परिसर के बाहर खुली जगहों पर कचरा और मांस मछली बेचने वाले अवशिष्ट फेंक देते हैं. इससे भी पक्षी रनवे की ओर मंडराते रहते हैं. इसी वजह से बर्ड हिट की घटनाएं बढ़ रही हैं.
इसे भी पढ़ेंः ऐश्वर्या श्योराणः “ब्यूटी विद ब्रेन” वाली अधिकारी
हाल के वर्षों में रांची एयरपोर्ट पर हुई बर्ड हिट की घटनाएं:
- 30 जुलाई 2019: रांची एयरपोर्ट पर सुबह 9.30 बजे एयर एशिया की फ्लाईट दिल्ली से रांची के लिए उड़ान भरने के साथ ही बर्ड हिट की शिकार हो गयी थी.
- 5 सितंबर 2019: रांची से दिल्ली जा रहे इंडिगो के विमान से एक पक्षी टकरा गया था.
- 21 अक्टूबर 2018: रांची एयरपोर्ट एक बड़ा हादसा टल गया था. दिल्ली से 125 यात्रियों को लेकर आ रहा एयर एशिया विमान लैंड करते वक्त पक्षी से टकरा गया था.
- 2 अप्रैल 2018: रांची एयरपोर्ट पर इंडिगो का विमान बर्ड हिट का शिकार होते-होते बच गया था. रात 8: 45 मिनट के आसपास जब इंडिगो का विमान रांची एयरपोर्ट पर लैंड कर रहा था तो एक पक्षी विमान से टकरा गया था.
इसे भी पढ़ेंः गैंगस्टर सुजीत सिन्हा के नाम पर बिल्डर से मांगी गयी 2 करोड़ की रंगदारी, जांच में जुटी पुलिस





I used to be able to find good info from your blog posts.
I like this website very much, Its a very nice office to read and incur information.
Thank you ever so for you article post.
Thank you ever so for you article post.
Like!! Really appreciate you sharing this blog post.Really thank you! Keep writing.