
Ranchi : झारखंड में कोरोना मरीजों की मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है. रविवार को भी दो कोरोना मरीजों ने दम तोड़ दिया है. कोरोना से मरने वालों में एक जमशेदपुर का है. मृतक की उम्र 43 साल है और वो जमशेदपुर के परसुडीह का रहने वाला था. इस मरीज को 31 जुलाई को रिम्स में भर्ती कराया गया था और 2 अगस्त की सुबह 8 बजे कोविड वार्ड में इसकी मौत हो गयी.
जबकि दूसरा कोरोना से दूसरी मौत भी 33 साल के युवक की रिम्स के कोविड वार्ड में ही हुई है. 30 जुलाई को कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद युवक को रिम्स में भर्ती कराया गया था. जहां 1 अगस्त की रात युवक ने कोविड वार्ड में दम तोड़ दिया.
बता दें कि दोनों मृतकों के बारे में बताया जा रहा है कि वे गंभीर बीमारी से पीड़ित थे. झारखंड में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा अब 118 हो गया है.
इसे भी पढ़ें – सुशांत केस: बिहार DGP ने कहा- रिया के खिलाफ सबूत मिला तो जमीन खोदकर खोज निकालेंगे
शनिवार को इतने मरीज मिले
बता दें कि झारखंड में शनिवार को 738 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले. इनको मिलाकर राज्य में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा बढ़कर 12104 हो गया है.
नये मरीजों में बोकारो से 5, चतरा से 3, देवघर से 161, धनबाद से 76, दुमका से 18, पूर्वी सिंहभूम से 13, गढ़वा 28, गिरिडीह से 28, गोड्डा से 15, गुमला से 18, हजारीबाग से 32, जामताड़ा से 15, खूंटी से 32, कोडरमा से 34, रामगढ़ से 38, रांची से 139, साहेबगंज से 26, सरायकेला से 33 और पश्चिमी सिंहभूम से 22 लोग शामिल हैं.
शनिवार को राज्य में 6 कोरोना मरीजों की मौत हुई. इनमें हजारीबाग के दो, गढ़वा के 1 और रामगढ़ के एक व्यक्ति शामिल थे. राज्य में कोरोना के एक्टिव केस 7477 हो गये हैं. अब तक 118 लोगों की जान कोरोना से गयी है.
इसे भी पढ़ें – Covid सेंटर से फरार तीन Corona पॉजिटिव कैदियों में एक गिरफ्तार, दो की तलाश जारी





bookmarked!!, I like your blog!
Hi there, after reading this amazing paragraph i am as well delighted to share my knowledge here with friends.
These are actually great ideas in concerning blogging.
Thank you ever so for you article post.
Like!! I blog frequently and I really thank you for your content. The article has truly peaked my interest.
bookmarked!!, I like your blog!
I learn something new and challenging on blogs I stumbleupon everyday.
These are actually great ideas in concerning blogging.
Like!! Thank you for publishing this awesome article.