
Lucknow: कोविड-19 के चलते लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती उत्तर प्रदेश की कैबिनेट मंत्री कमल वरुण का निधन हो गया. उनका पूरा नाम कमल रानी वरुण था वो वो यूपी विधानसभा की सदस्य थीं. कमल रानी इससे पहले सांसद भी रह चुकी थीं. मालूम हो कि कमल यूपी सरकार में टेक्निकल एजुकेशन मंत्री थीं.
इसे भी पढ़ें- देश में घातक रूप लेता Corona: 24 घंटे में करीब 55 हजार नये केस, कुल आंकड़ा 17.5 लाख के पार
पिछले महीने पाई गयी थीं कोरोना पॉजिटिव
कुछ दिन पहले कमल कोरोना पॉजिटिव पायी गयी थीं. जिसके बाद उनका इलाज लखनऊ के पीजीआइ अस्पताल में चल रहा था. जहां इलाज के दौरान रविवार को उनका निधन हो गया. कमल रानी का पिछले महीने कोरोना टेस्ट कराया गया था. जिसके बाद वह 18 जुलाई को कोरोना पॉजिटिव पायी गयी थीं. उनकी मौत के पीछे का कारण कोरोना वायरस का संक्रमण बताया जा रहा है.
गौरतलब है कि कमल का जन्म 3 मई 1958 को हुआ था. इधर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिवंगत मंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की.
इसे भी पढ़ें- सुशांत केस: बिहार DGP ने कहा- रिया के खिलाफ सबूत मिला तो जमीन खोदकर खोज निकालेंगे





Your site is very helpful. Many thanks for sharing!
Good one! Interesting article over here. It’s pretty worth enough for me.
These are actually great ideas in concerning blogging.
A big thank you for your article.
Like!! I blog frequently and I really thank you for your content. The article has truly peaked my interest.