
Lucknow: अयोध्या राम मंदिर के लिए पांच अगस्त को भूमि पूजन होना है. इस मौके पर पीएम मोदी भी मौजूद होंगे. वह भी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अयोध्या पहुंचेंगे. वहीं इन सबसे पहले यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को अयोध्या दौरा करेंगे. यहां वह भूमि पूजन को लेकर हो रही तैयारियों का जायजा लेंगे.
इसे भी पढ़ें- बिहार में बाढ़: हालात और बिगड़े, अब तक 50 लाख लोग प्रभावित
अधिकारियों के साथ करेंगे तैयारियों की समीक्षा
योगी रविवार की दोपहर करीब 2 बजे अयोध्या पहुंचेंगे. यहा वह तीन घंटे तक रुकेंगे और फिर शाम 5 बजे वह वापस लखनऊ लौट जाएंगे. अयोध्या में योगी राम जन्मभूमि परिसर के पास ही स्थित मानस भवन में जिला से सभी आला अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा करेंगे.
सीएम योगी यहां परिसर में बन रहे पंडाल, सड़क और दूसरी तैयारियों का जायजा तो लेंगे ही. साथ ही वह कोरोना प्रोटोकॉल के तहत की गयी तैयारियों को भी देखेंगे. खबर यह भी है कि सीएम पूरे अयोध्या का भ्रमण कर सकते हैं. जहां वो राम की पैड़ी और सरयू नदी के किनारे की गयी तैयारियों को भी देखेंगे.
इसे भी पढ़ें- सेंटेविटा और पैथकाइंड लैब को रांची जिला प्रशासन ने भेजा नोटिस, दो दिन में जवाब देने का निर्देश
गौरतलब है कि अयोध्या में राम मंदिर के शिलान्यास समारोह के लिए यमुनोत्री धाम की मिट्टी, यमुना नदी का पानी और हिमालयी क्षेत्र में उगने वाला ब्रह्म कमल फूल मंगाया गया है. गंगोत्री मंदिर के अध्यक्ष सुरेश सेमवाल ने बताया कि गंगोत्री धाम की मिट्टी और गंगाजल को तांबे के पात्र में पैक करने के बाद 28 जुलाई को ही स्पीड पोस्ट से अयोध्या भेज दिया गया है.
इसे भी पढ़ें- खेलगांव कोविड केयर सेंटर में लापरवाही, 7 कर्मियों को शोकॉज, 24 घंटे के अंदर देना है जवाब





bookmarked!!, I like your blog!
Good one! Interesting article over here. It’s pretty worth enough for me.
I learn something new and challenging on blogs I stumbleupon everyday.
These are actually great ideas in concerning blogging.
Like!! I blog frequently and I really thank you for your content. The article has truly peaked my interest.