Crime NewsNational

जम्मू-कश्मीर: राजौरी में गोलीबारी, तीन लोगों की मौत

Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर के राजौरी ज़िले के डांगरी गांव में आज एक गोलीबारी की घटना में तीन नागरिकों की मौत हो गई है जबकि तीन अन्य जख्मी हो गए जिन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया है. स्थानीय पुलिस ने हमला करने वालों की पहचान के बारे में फिलहाल कोई जानकारी साझा नहीं की है. जम्मू कश्मीर पुलिस के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुकेश सिंह ने लिखित बयान में कहा है कि गोलीबारी की घटना अपर डांगरी गांव की है. उनके मुताबिक रविवार शाम को करीब 50 मीटर की दूरी पर स्थित अलग-अलग तीन घरों पर दो हमलावरों ने फायरिंग की.

इसे भी पढ़ें: Andhra Pradesh: चंद्रबाबू नायडू के कार्यक्रम में भगदड़, तीन लोगों की मौत

मुकेश सिंह के अनुसार अब तक दो नागरिकों ने दम तोड़ दिया है और चार अन्य घायल हो गए हैं .मौके पर पहुंचे सुरक्षाकर्मियों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है. इस समय पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है और हमलावरों की धर पकड़ के लिए पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है.

Related Articles

Back to top button