
Jaipur/New Delhi: राजस्थान की सियासत में मुख्यमंत्री बनाम राज्यपाल की जंग जारी है. सोमवार का दिन प्रदेश की राजनीति के लिए बड़ा अहम होने वाला है. एक ओर जहां स्पीकर सीपी जोशी के नोटिस पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई है. तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस राज्यपाल के रवैये को लेकर प्रदर्शन करेगी. हालांकि, राजस्थान में कांग्रेस राजभवन का घेराव नहीं करेगी, जबकि पूरे देश के राजभवन का घेराव कर जंग को बड़ा करने की तैयारी है.
राजस्थान राजभवन का घेराव नहीं
कांग्रेस सोमवार को देश भर में प्रदर्शन करेगी. दरअसल, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत विधानसभा का सत्र बुलाने की मांग पर अड़े हैं. जबकि राज्यपाल सत्र बुलाने के मूड में नहीं दिख रहे. ऐसे में कांग्रेस ने प्रदर्शन का फैसला लिया है. राजस्थान की राजनीतिक लड़ाई को कांग्रेस ने अब राष्ट्रीय मुद्दा बना दिया है. पूरे मामले को लेकर पार्टी अब केंद्र सरकार को निशाने पर ले रही है.
लेकिन राजस्थान राजभवन के पास कोई घेराव या प्रदर्शन नहीं होगा. दरअसल, कांग्रेस का मानना है कि उस प्रदर्शन को आधार बनाकर राज्य में राष्ट्रपति शासन की सिफारिश की जा सकती है. इसलिए पार्टी की ओर से ये निर्णय लिया गया है. सियासी गलियारे में चर्चा है कि राज्यपाल कलराज मिश्र भी कांग्रेस के हमले को लेकर कार्रवाई के मूड में हैं. रविवार को राज्यपाल कलराज मिश्र ने आला अधिकारियों के साथ मामले को लेकर चर्चा भी की है.
इसे भी पढ़ेंः‘लोकतंत्र बचाओ संविधान बचाओ’ के तहत 27 को राजभवन के समक्ष कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
कांग्रेस के खिलाफ वोट करेंगे बसपा विधायक
इधर प्रदेश के राजनीतिक घटनाक्रम को एक नया मोड़ देते हुए बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने पिछले साल कांग्रेस में शामिल होने के लिये पार्टी छोड़ने वाले छह विधायकों को विधानसभा में शक्तिपरीक्षण के दौरान सत्तारूढ़ पार्टी (कांग्रेस) के खिलाफ मतदान करने का व्हिप जारी किया.
बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने रविवार को एक बयान में कहा, ‘ सभी छह विधायकों को अलग-अलग नोटिस जारी कर सूचित किया गया कि चूंकि बसपा एक मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय पार्टी है और (संविधान की) दसवीं अनुसूची के पैरा चार के तहत पूरे देश में हर जगह समूची पार्टी (बसपा) का विलय हुए बगैर राज्य स्तर पर विलय नहीं हो सकता है.’
मिश्रा ने कहा कि अगर छह विधायक पार्टी व्हिप के खिलाफ जाकर मतदान करते हुए हैं, तो वे विधानसभा की सदस्यता के लिए अयोग्य हो जाएंगे. नोटिस में आगे कहा गया है कि वे बसपा के व्हिप का पालन करने के लिये आबद्ध हैं और ऐसा नहीं करने पर वे विधानसभा की सदस्यता से अयोग्य हो जाने के पात्र होंगे.
मिश्रा ने कहा कि बसपा राजस्थान उच्च न्यायालय में अयोग्यता की लंबित याचिका में हस्तक्षेप करेगी या अलग से रिट याचिका दायर करेगी.
उल्लेखनीय है कि 2018 के चुनाव में संदीप यादव, वाजिब अली, दीपचंद खेरिया, लखन मीणा, जोगेंद्र अवाना और राजेंद्र गुधा बसपा के टिकट पर जीत कर विधानसभा पहुंचे थे.
उन्होंने पिछले साल 16 सितंबर को कांग्रेस में एक समूह के रूप में विलय के लिए अर्जी दी थी. विधानसभा स्पीकर ने अर्जी के दो दिन बाद आदेश जारी कर घोषित किया कि इन छह विधायकों से कांग्रेस के अभिन्न सदस्य की तरह व्यवहार किया जाए.
इस विलय से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार को मजबूती मिली और 200 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस सदस्यों की संख्या बढ़कर 107 हो गई. इससे पहले , भाजपा विधायक ने शुक्रवार को राजस्थान उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर बसपा के छह विधायकों के कांग्रेस में विलय को रद्द करने का अनुरोध किया था.
इसे भी पढ़ेंः26 जुलाई को झारखंड में 457 नये कोरोना पॉजिटिव मिले, 2 मौतें, कुल केस 8349 हुए





Thanks for finally writing about > राजस्थान सियासी संकट :
कांग्रेस का प्रदर्शन आज, BSP ने छह विधायकों से
कांग्रेस के खिलाफ वोट करने को कहा – NEWSWING < Loved it!
Very shortly this website will be famous among all blogging and site-building users,
due to it’s fastidious articles
Hello to every single one, it’s genuinely a good for me to pay
a visit this site, it consists of precious Information.
This is very interesting, You’re a very skilled blogger.
I’ve joined your feed and look forward to seeking more of your great post.
Also, I have shared your site in my social networks!
32hvAj4 cheap flights
Pretty section of content. I just stumbled upon your website and
in accession capital to assert that I get actually enjoyed account
your blog posts. Any way I will be subscribing to
your feeds and even I achievement you access consistently
fast. cheap flights 3aN8IMa
What’s up mates, how is all, and what you would like to
say about this article, in my view its genuinely remarkable in support of me.
32hvAj4 cheap flights
I am regular visitor, how are you everybody?
This paragraph posted at this web site is really nice.
Spot on with this write-up, I absolutely believe this site needs much more attention. I’ll probably be returning to read through
more, thanks for the information! adreamoftrains website hosting services
Amazing! Its really amazing post, I have got much clear idea concerning
from this article.
I was very pleased to discover this site. I need to to thank you for ones time for this particularly fantastic
read!! I definitely liked every part of it and i also have you saved as a favorite to
look at new things in your site.