NationalUttar-Pradesh

UP में योगी ऑफिस के सामने खुद को आग लगाने वाली मां-बेटी में से मां ने दम तोड़ा

Lucknow: जमीन विवाद की सुनवाई कथित रूप से न होने से परेशान हो कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यालय के सामने बेटी के साथ आत्मदाह का प्रयास करने वाली महिला की मौत हो गयी है. महिला का नाम सोफिया है. जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी. फिलाहल बेटी का इलजा चल रहा है.

इसे भी पढ़ें- पत्रकार की हत्या पर राहुल का योगी सरकार पर आरोप, कहा- वादा था रामराज का, दे दिया गुंडाराज

17 जुलाई को किया था आत्मदाह का प्रयास

श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डा. आशुतोष दुबे ने बुधवार को बताया कि सोफिया (50) ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया. उसकी बेटी का इलाज चल रहा है. सफिया और उनकी बेटी ने 17 जुलाई को मुख्यमंत्री कार्यालय के सामने आत्मदाह का प्रयास किया था. अमेठी की रहने वाली मां-बेटी ने भूमि विवाद में कथित रूप से पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं किये जाने के विरोध में उक्त कदम उठाया था.

लखनऊ के पुलिस आयुक्त सुजीत पाण्डेय ने पिछले हफ्ते कहा था कि प्रथम दृष्टया यह घटना साजिश का हिस्सा नजर आती है. उन्होंने कहा था कि कुछ लोगों ने मां-बेटी को उकसाया था. इस प्रकरण में चार लोगों आस्मां, सुल्तान, ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआइएमआइएम) के जिलाध्यक्ष कदीर खान और कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता अनूप पटेल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

इसे भी पढ़ें- स्त्री तुम खूबसूरत दिखो और खुद पर गर्व करते हुए जियो

कांग्रस का आरोप- पुलिस उनके नेताओं के फंसाने का कर रही प्रयास

पाण्डेय ने दावा किया कि उनके पास इस बात के सबूत हैं कि दोनों महिलाएं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय जाकर अनूप पटेल से मिली थीं. कांग्रेस ने हालांकि आरोप लगाया कि पुलिस उसके नेताओं को फंसाने का प्रयास कर रही है.

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष वीरेन्द्र चौधरी ने कहा कि पुलिस कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता का नाम इसलिए इस घटना में खींच रही है ताकि प्रदेश की खराब कानून व्यवस्था की स्थिति को छिपाया जा सके.

इसे भी पढ़ें- झारखंड: नक्सलियों की संपत्ति जब्त करने की कवायद हुई बंद, पुलिस रडार पर 190 नक्सली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button