Main SliderWest Bengal

ममता बनर्जी का बड़ा एलान, कहा- सत्ता में आए तो जीवनभर गरीबों को देंगे मुफ्त राशन

Kolkata. देश इन दिनों कोरोना महामारी से लड़ रह है. कोरोना संक्रमण के मामले देश में लगातार बढ़ रहे है. कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच सियासत भी जारी है. पश्चिम बंगाल में भाजपा और वहां की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस चुनावी मूड में आ गई हैं. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गरीबों को लेकर बड़ी घोषणा का एलान किया है.

ममता ने की वर्चुअल रैली
कोरोना काल में भाजपा ने वर्चुअल रैली के जरिए कार्यकर्ताओं को संबोधित करने की शुरुआत की. अब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी वर्चुअल रैली का सहारा ले रही हैं. ममता बवर्जी ने मंगलवार को एक वर्चु्अल रैली को संबोधित किया. रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने मुफ्त राशन से लेकर कोरोना और चुनाव से लेकर सीएए-एनपीआर जैसे मुद्दों पर अपनी बात रखी और केन्द्र सरकार पर निशाना साधा.

गरीबों को मिलेगा मुफ्त राशन 
ममता बनर्जी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा- अगर 2021 में तृणमूल कांग्रेस पार्टी फिर से सत्ता में आती है तो गरीबों को पूरी जिंदगी मुफ्त राशन दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के पहले से हम गरीबों को फ्री राशन दे रहे हैं. राज्य में 10 करोड़ लोगों को फ्री राशन दिया जा रहा है. इतना ही नहीं, जून 2021 तक हम इसे देते रहेंगे.

केन्द्र पर साधा निशाना
उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि दिल्ली से जो हमें शर्मिंदगी मिली है. हम उसका बदला केंद्र से लेंगे. ममता ने कहा कि बाहरी लोगों को बंगाल पर राज करने की इजाजत नहीं दी जाएगी. बीजेपी पर हमला बोलते हुए ममता बनर्जी ने कहा, ‘ऐसे लोगों में कोई क्वालिटी नहीं है. ये लोग बाहरी हैं, ये लोग केवल जुबान चलाते हैं और नफरत फैलाने के लिए बोलते हैं.

डीएम का अधिकार
ममता ने कहा- ‘देश का नागरिक कौन हो, यह तय करने का अधिकार डीएम को है. राज्य को इसका अधिकार है. केंद्र कौन होता है. ये लोग सिर्फ झूठ बोलते हैं और लोगों में लड़ाई कराते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button