
Dumka: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में आंध्र प्रदेश के मछली व्यवसायी से लूट कांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. एसपी अम्बर लकड़ा के निर्देश पर गठित एसआइटी टीम ने इस मामले में चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है.
गिरफ्तार अपराधियों में इम्माउद्दीन अंसारी, ताजुद्दीन खान उर्फ बाबू, अब्दुल रौफ और अब्दुल माजिद शामिल हैं. पकड़े गए अपराधी बंगाल-असम बॉर्डर पालघाट से मछली कारोबारी की रेकी कर रहे थे. इन लोगों ने व्यवसायी को दुमका बायपास से पहले भी लूटने का प्रयास किया था. मगर, मौका नहीं लग पाया था.
इसे भी पढ़ेंःचाईबासा: नक्सलियों ने विस्फोट कर उड़ायी सड़क, पुलिस को नुकसान पहुंचाने के लिए रखी IED

इसके बाद मुफस्सिल थाना स्थित रिंगरोड में हथियार के बल पर मछली कारोबारी से कैश लूट कर फरार हो गए. इनलोगों के पास से पुलिस ने 10.50 लाख नकद, लूट में इस्तेमाल टीयूवी कार व बाइक और मोबाइल बरामद किये हैं. इस घटना में शामिल अन्य तीन अपराधियों की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.
क्या है मामला
आंध्रप्रदेश के वेस्ट गोदावरी जिले के एलूर थाना क्षेत्र का रहने वाला हामद शरीफ मछली का व्यवसाय करता है. वह स्वयं ट्रक चलाता है और बिहार से लेकर असम तक मछली लेकर जाता है. 23 जून को वह स्वयं ट्रक में मछली भरकर असम के लिए निकला. वापस आने के क्रम में 27 जून की दोपहर करीब दस बजे रिंग रोड में कार व बाइक सवार आधा दर्जन अपराधियों ने उसकी पिटायी करने के बाद बीस लाख रुपये लूट लिये थे.
इसे भी पढ़ेंःसांसद निशिकांत दुबे की पत्नी के खिलाफ जमीन खरीद मामले में PIL , सक्षम एजेंसी से जांच की मांग




