National

जम्मू-कश्मीरः अनंतनाग में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर

Shrinagar: जम्मू-कश्मीर में आंतकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का ऑपरेशन जारी है. सोमवार सुबह अनंतनाग जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है. इसमें एक आतंकी के मारे जाने की खबर है. जिसकी पहचान नहीं हो पायी है.

इसे भी पढ़ेंःराजस्थानः गहलोत की बैठक के बाद साफ होगी तस्वीर? रघुवीर मीणा बन सकते हैं प्रदेश अध्यक्ष

आंतकियों के छुपे होने का था इनपुट

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिली थी. जिसके बाद सुरक्षा बलों ने अनंतनाग जिले के श्रीगुफ्वारा इलाके में तड़के घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था.

उन्होंने बताया कि वहां छुपे आतंकवादियों ने सुबह करीब छह बजकर 40 मिनट पर सुरक्षा बलों पर गोलीबारी कर दी. इसका बलों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया. माना जा रहा है कि दो-तीन आंतकी यहां छुपे हो सकते हैं. हालांकि, एक आतंकी के मारे जाने की खबर है. जिसकी पहचान नहीं हो पायी है. खबर लिखे जाने तक मुठभेड़ जारी थी.

रविवार को तीन आंतकी हुए थे ढेर

बता दें कि रविवार को कश्मीर के सोपोर इलाके में आंतकियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ हुई. इसमें भारतीय सुरक्षाबलों ने दो पाकिस्तानी नागरिक समेत लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकवादी मारे गिराए थे. मारे गये पाकिस्तानी नागरिक हाल में सुरक्षाबलों पर हुए हमले में शामिल थे.

 

उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों से घाटी में घुसपैठ की घटनाओं में बढ़ोत्तरी हुई है. हालांकि, भारतीय जवानों की मुस्तैदी के कारण इन घुसपैठियों को उनके अंजाम तक पहुंचाया जा रहा है.

इसे भी पढ़ेंःमालदा: बीडीओ के जाली हस्ताक्षर के जरिये करोड़ों का टेंडर जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button