Fashion/Film/T.VNational

नहीं रहे ‘शोले’ के ‘सूरमा भोपाली’, 81 साल की उम्र में वेटरन एक्टर जगदीप जाफरी का निधन, आज होंगे सुपुर्द-ए-खाक

Mumbai: शोले के सूरमा भोपाली का किरदार निभाकर अपनी खास पहचान बनाने वाले दिग्गज एक्टर जगदीप अब हमारे बीच नहीं रहे. मशहूर हास्य कलाकार-अभिनेता जगदीप का बुधवार को उनके आवास पर निधन हो गया. वे 81 वर्ष के थे. फिल्मी दुनिया में जगदीप के नाम से मशहूर हुए इस कलाकार का वास्तविक नाम सैयद इश्तियाक अहमद जाफरी था. जगदीप ने अपनी जिंदगी में बहुत मुश्किलों का सामना किया लेकिन कभी हार नहीं मानी, वो बस चलते चले गए.

परिवार के करीबी मित्र निर्माता महमूद अली ने बताया कि, उनका बांद्रा के अपने आवास पर रात साढ़े आठ बजे निधन हो गया. बढ़ती उम्र से संबंधी समस्याओं के कारण वो बीमार थे. जगदीप जफारी को गुरुवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे दक्षिण मुंबई के कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा. उनके परिवार में दो बेटे जावेद और नावेद जाफरी हैं.

इसे भी पढ़ेंःगैंगस्टर विकास दुबे के दो सहयोगियों का एनकाउंटर, कानपुर में प्रभात मिश्रा व इटावा में बउआ दुबे ढेर

1951 में शुरू किया था फिल्मी करियर

जगदीप ने वर्ष 1951 में फिल्म ‘अफसाना’ से अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत की थी, जिसके जरिए दिग्गज फिल्म निर्माता बीआर चोपड़ा ने निर्देशन में कदम रखा था. उन्हें इस किरदार के लिए तीन रुपये बतौर मेहनताना दिए जाने का वादा किया गया था लेकिन एक डायलॉग के बाद इस राशि को दोगुना कर दिया गया था.

जगदीप ने अभिनय के शुरुआती दिनों में छोटे-बड़े सभी तरह के किरदार अदा किए. अपनी कला से उन्होंने बिमल रॉय जैसे निर्देशकों को भी प्रभावित किया. जिन्होंने वर्ष 1953 में फिल्म ‘दो बीघा जमीन’ में जगदीप को जूते पॉलिश करने वाले लालू उस्ताद की भूमिका निभाने का मौका दिया.

इसे भी पढ़ेंःCID ने धनबाद के पूर्व SSP कौशल किशोर से की पूछताछ, ECL कर्मी को गांजा तस्करी के फर्जी केस में भेजा था जेल

सूरमा भोपाली के किरदार से छोड़ी गहरी छाप

जगदीप ने करीब 400 फिल्मों में काम किया. लेकिन 1975 में आई फिल्म शोले के सूरमा भोपाली के उनके किरदार को प्रशंसक आज भी याद करते हैं. ‘शोले’ फिल्म में ‘सूरमा भोपाली’ के अपने किरदार से लोगों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी. उनका डायलॉग ‘हमारा नाम सूरमा भोपाली ऐसे ही नहीं है’ काफी मशहूर हुआ.

उन्होंने ‘पुराना मंदिर’ नाम की एक भुतिया फिल्म में भी अभिनय किया और ‘अंदाज अपना अपना’ में सलमान खान के पिता का यादगार किरदार निभाया.

अभिनेता अजय देवगन, मनोज बाजपेयी, जॉनी लीवर और निर्देशक हंसल मेहता ने जगदीप को सोशल मीडिया पर याद कर उन्हें श्रद्धाजंलि दी.

इसे भी पढ़ेंःCORONA UPDATE : झारखंड में बुधवार को मिले 119 नये केस, कुल आंकड़ा पहुंचा 3175

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button