
Sahibganj: महिला की हत्या कर उसका कटा हुआ सिर लेकर बुजुर्ग व्यक्ति थाना पहुंच गया. बुजुर्ग का नाम सकल टुडू बताया जा रहा है और यह घटना मंगलवार की देर रात राधानगर थाना क्षेत्र में हुई.
पुलिसकर्मियों ने जब बुजुर्ग से इस बारे में पूछाताछ की तो उसने कहा कि मैंने अपने बेटे की हत्या का बदला लिया है. इस महिला ने जादू-टोना कर मेरे बेटे को मार दिया था. इस घटना के बाद पुलिस ने बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया और मामले की छानबीन में जुट गयी है.
इसे भी पढ़ें- CM हेमंत सोरेन ने खुद को किया क्वारेंटाइन, मंत्री मिथिलेश ठाकुर और मथुरा महतो से हुई थी मुलाकात
दो दिन पहले हुई थी उसके बेटे की मौत
जानकारी के अनुसार राधानगर थाना क्षेत्र की मोहनपुर पंचायत के मेहंदीपुर गांव के 25 वर्षीय युवक स्वाधीन टुडू की दो दिन पहले ही माैत हो गयी थी. बताया जा रहा है की गांव में यह अफवाह फैल गयी कि 60 वर्षीय महिला मतलू चाैड़े ने जादू-टोना किया है. उसके ही जादू-टोना करने की वजह से स्वाधीन की मौत हुई है.
इसके बाद युवक के पिता सकल टुडू ने अपने बेटे की माैत का बदला लेने का सोच लिया. मौका मिलते ही मंगलवार की रात उसने महिला मतलू की गर्दन काट कर हत्या कर दी. इतना ही नहीं हत्या के बाद वह रात करीब 11 बजे हाथ में महिला का कटा हुआ सिर लेकर राधानगर थाना पहुंच गया.
इसे भी पढ़ें- देश में प्रति दस लाख की आबादी पर कोरोना संक्रमण मृत्यु दर दुनिया में सबसे कमः स्वास्थ्य मंत्रालय





bookmarked!!, I like your blog!
I like this website very much, Its a very nice office to read and incur information.
I really like and appreciate your blog post.
Thanks so much for the blog post.
Like!! I blog quite often and I genuinely thank you for your information. The article has truly peaked my interest.