GiridihJharkhand

गिरिडीह : गुरु पूर्णिमा के मौके पर कोरोना काल में जनसेवा करने वालों को संघ ने किया गया सम्मानित

Giridih : आरएसएस गिरिडीह नगर इकाई ने रविवार को शहर के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर स्कूल में गुरु पूर्णिमा उत्सव का आयोजन किया. गुरु पूर्णिमा उत्सव की शुरुआत भारत माता और संघ के संस्थापक डा. हेडगेवार के तस्वीर पर माल्यार्पण कर और दीप जलाकर की गयी. इस दौरान संघ के नगर संचालक सांवरमल शर्मा और जिला प्रचारक विकास चन्द्र गौतम ने कहा कि पूरा विश्व कोरोना महामारी की समस्या से लड़ रहा है.

कोरोना के खिलाफ चिकित्सकों और स्वास्थ कर्मियों की लड़ाई अब भी जारी है. लेकिन कोरोना काल में आरएसएस के कार्यकर्ताओं ने भी देश में सक्रिय रहकर हर जरुरतमंद पहुंचे, और जरुरत के आधार पर जनसेवा का कार्य किया. प्रचारकों ने कहा कि बगैर गुरु के ज्ञान की प्राप्ति नहीं हो सकती.

इसे भी पढ़ेंः इस सावन रांची में पहाड़ी बाबा के ऑनलाइन ही होंगे दर्शन, मंदिर में धार्मिक आयोजन का नहीं मिलेगी परमिशन

ये लोग थे मौजूद

वहीं उत्सव कार्यक्रम में स्कूल के प्राचार्य संजीव सिन्हा, संजीव शर्मा, हिमांशु पांडेय, भाजपा नेता दिनेश यादव, राजेन्द्र लाल बरनवाल, संदीप डंगाईच, मुकेश जालान, संजीत सिंह पप्पू, मुकेश रंजन सिंह समेत अन्य भाजपा और संघ के कार्यकर्ता मौजूद थे. उत्सव कार्यक्रम में कोरोना काल में जनसेवा का कार्य करने वाले संघ के सदस्यों को सम्मानित भी किया गया.

इधर गुरु पूर्णिमा के मौके पर ही भाजपा के पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी के आवास पर पार्टी की और गुरु पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया. इस दौरान पूर्व विधायक शाहाबादी ने शहर के मंदिरो के पुजारियों को जहां पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. वहीं कोरोना काल में जरुरतमंदो के बीच खाद्य पद्धार्थ और घरेलू समान पहुंचाने को लेकर सक्रिय भूमिका निभाने वाले सामाजिक संस्थाओं के सदस्यों को प्रमाण पत्र और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया. पूर्व विधायक शाहाबादी और पार्टी के नवमनोनित जिलाध्यक्ष महादेव दुबे ने सामाजिक संस्थाओं के सदस्यों को सम्मानित किया.

इसे भी पढ़ें: टीएमसी सांसद के बिगड़े बोल- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बताया ‘काली नागिन’

इनको किया गया सम्मानित

लांयस क्लब के लिए संजय डंगाईच, गिरिडीह रोटरी ग्रेटर के ब्रहमदेव बरनवाल, सन्नी वाधवा, मारवाड़ी युवा मंच के रोहित और मुकेश जालान, माहुरी युवा मंच के मनीष विनायक, पिंटू तर्वे, आकाश सुमन को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष सूनील अग्रवाल, संजीत सिंह पप्पू, हरमिंदर सिंह बग्गा, सदानंद राम, गोपाल विश्वकर्मा, दीपक शर्मा, प्रकाश दास और रंजन सिन्हा समेत कई मौजूद थे.

इसे भी पढ़ेंः Ranchi : 46 थाना और ओपी में ASI बने मुंशी, पुलिस मुख्यालय ने दिया था आदेश

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button