Corona_UpdatesGiridihJharkhand

Giridih: 15 संक्रमितों ने कोरोना को दी मात, दूसरी रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद किया गया डिस्चार्ज

Giridih: कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच रविवार का दिन गिरिडीह जिले के लिए राहत भरा रहा. इलाज के बाद एक साथ 15 संक्रमितों को स्वास्थ विभाग ने अस्पताल से मुक्त किया. जिन 15 संक्रमितों को मुक्त किया गया, उन सभी का 10 दिन पहले सैंपल रिपोर्ट पॉजिटीव आने के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया था.

ये भी पढ़ें- भारत-चीन विवाद के बीच कश्मीर में स्कूलों को खाली कराने का फरमान, LPG स्टॉक का आदेश

वहीं, 10 दिन बाद दूसरी जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद रविवार को डिस्चार्ज किया गया. सिविल सर्जन डॉ अवधेश सिन्हा के निर्देश पर जिन 15 संक्रमितों को मुक्त किया गया, उसमें सदर प्रखंड के शहरी क्षेत्र से सात मरीज के अलावे तिसरी के अलग-अलग गांवों से चार मरीज तो डुमरी से 2, पीरटांड से 1 और जमुआ का एक है. इन लोगों को फिलहाल 15 दिनों तक होम क्वारंटीन में रहना है.

ये भी पढ़ें- पटना की ये तस्वीर फिर से दिखा रहा 2019 की बारिश का ट्रेलर

इधर, 15 मरीजों को मुक्त करने के बाद अब जिले में एक्टिव केस की संख्या घटकर 15 रह गई है. शनिवार को देवरी के चतरो गांव से छठे संक्रमित को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है. चतरो गांव का यह संक्रमित कोडरमा के पूर्व सांसद का रिश्ते में पोता बताया जा रहा है.

ये भी पढ़ें- यूनिक बच्ची का जन्म! न हाथ-न पैर, देखने लिए दूर-दूर से आ रहे लोग, डॉक्टर हैरान

जानकारी के अनुसार, पांच सौ से अधिक सैंपल के जांच रिपोर्ट अब भी लंबित बताए जा रहे हैं क्योंकि हर रोज संदिग्धों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं. स्वास्थ विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को ही 250 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं. हालांकि गिरिडीह स्वास्थ विभाग को अब रिम्स रांची और पीएमसीएच, दोनों स्थानों से जांच रिपोर्ट भेजा जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button