JamtaraJharkhand

उज्ज्वला योजना में हेराफेरी: कनेक्शन मिला, सब्सिडी भी आयी, पर न चूल्हा मिला न सिलेंडर

Jamtara: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस वितरण में भारी गड़बड़ी की शिकायत मिल रही है. इस योजना में जिले केr हजारों गरीब महिलाओं को गैस कनेक्शन का सामान नहीं मिला. महिलाओं के नाम से गैस कनेक्शन तो मिला,  लेकिन उन्हें कोई सामान नहीं मिला है.

कई महिलाओं ने कहा कि उनके बैंक खाते में सब्सिडी का पैसा जमा हुआ है लेकिन उन्हें ना तो चूल्हा और ना ही गैस सिलेंडर मिला. महिलाएं कभी गैस वितरक के पास तो कभी नेताओं के पास दौड़ लगा रही हैं. महिलाओं ने कहा कि उन्हें वितरक कभी सामान देने की बात करते हैं तो कभी कनेक्शन रद्द होने की बात कहते हैं.

कई महिलाओं ने कहा कि सामान देने के बदले में 500 से 600 रुपये की मांग वितरक द्वारा की जाती है. कहा उनके पास खाने को नहीं है तो पैसा कहां से देंगे.

इसे भी पढ़ें – यूनिक बच्ची का जन्म! न हाथ-न पैर, देखने लिए दूर-दूर से आ रहे लोग, डॉक्टर हैरान

क्या कहते हैं लाभुक

लाभुक लाजुन बीवी,  बेबी कर्मकार,  सालेहर बीवी ने कहा कि उन्हें ना तो चूल्हा और न ही सिलेंडर मिला. उनके बैंक खाते में सब्सिडी का पैसा जमा हुआ है.

क्या कहती है विभागीय रिपोर्ट

जिला आपूर्ति कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिले में कुल 1,20,361 आवेदनों में 73 हजार 245 को कनेक्शन मिला. 1 लाख 20 हजार 361 आवेदनों में 94 हजार 994 लाभुकों का सिक्योरिटी वाउचर क्लियर किया गया, लेकिन 73 हजार 245 लाभुकों को कनेक्शन मिला.

किस वितरक ने कितने कनेक्शन दिये

पाहन इंडेन गैस एजेंसी जामताड़ा के पास 46 हजार 673 आवेदनों में 31 हजार 477 आवेदन क्लियर हो पाये. इसमें से 30 हजार 289 आवेदकों का सिक्योरिटी वाउचर क्लियर कर 26 हजार 262 को कनेक्शन दिया गया.

केशव भारत गैस ग्रामीण वितरक नारायणपुर प्रखंड के पास 29,994 आवेदनों में से 21,287 का क्लियर हुआ. इसमें से 20,500 का सिक्योरिटी क्लियर होने के बाद 16,564 को कनेक्शन दिया गया.

अपना एचपी गैस ग्रामीण वितरक करमाटांड़ प्रखंड के पास 7,293 आवेदनों में 5006 आवेदन क्लियर हुए. इसमें से 4561 का सिक्योरिटी वाउचर क्लियर होने के बाद 4257 को कनेक्शन दिया गया.

मां चंचला इंडियन गैस सर्विस मिहिजाम के पास 27,531 आवेदनों में 22, 984 क्लियर किया गया. इसमें से 22,881 का सिक्योरिटी वाउचर क्लियर होने के बाद 22, 646 को कनेक्शन दिया गया.

रिद्धि इंडेन ग्रामीण वितरक नाला के पास 8870 आवेदनों में 4225 क्लियर हुआ. इसमें से 3516 का सिक्योरिटी वाउचर क्लियर के बाद 3516 को ही कनेक्शन दिया गया.

इसे भी पढ़ें – रांची के कारोबारी का दशम फॉल से बरामद हुआ शव, हत्या या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस

73 हजार 245 को मिला कनेक्शन

आपूर्ति कार्यालय से मिली रिपोर्ट के अनुसार विभाग ने 81, 764 लाभुकों के सिक्योरिटी वाउचर क्लियर किये, लेकिन 73,245 लाभुकों को ही कनेक्शन दिये गये.

कनेक्शन में हुई हेरा फेरी

विभागीय रिपोर्ट के अनुसार 73,245 महिलाओं को कनेक्शन दिया गया.लेकिन इसमें भी भारी हेराफेरी की बात सामने आ रही है. इसमें वितरक द्वारा सिलेंडर व चूल्हा बेच दिये जाने की बात सामने आ रही है जो जांच का विषय है.

इसे भी पढ़ें – पूर्व DGP पर बहु का आरोप: पति है गे, ससुर डीके पांडेय ने कहा था-मुझसे बना लो संबंध (पढ़ें, पूरी FIR)

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button