HEALTHNational

यूनिक बच्ची का जन्म! न हाथ-न पैर, देखने लिए दूर-दूर से आ रहे लोग, डॉक्टर हैरान

Bhopal: मध्य प्रदेश के विदिशा में एक अद्भुत बच्ची का जन्म हुआ है. कुदरत के इस करिश्मे को देखकर हर कोई हैरान है. दरअसल, बच्ची का सिर्फ सिर और धड़ है, उसके हाथ और पैर नहीं है. ऐसे में इलाके में इस बच्ची का जन्म की चर्चा हो रही है. डॉक्टर भी इस बच्ची को देखकर हैरान हैं. डॉक्टर के अनुसार, बच्ची बिल्कुल स्वस्थ है.

ये भी पढ़ें- राहुल गांधी को शाह की चुनौती, सीमा विवाद पर 1962 से आज तक हो जाए दो-दो हाथ

बच्ची का जन्म विदिशा जिले के सिरोंज के सांकला गांव में हुआ है. सोनू वंशकार की पत्नी ने इस बच्ची को जन्म दिया है. नवजात बच्ची का दोनों हाथ और पैर नहीं है, हालांकि उसकी धड़कन बिल्कुल ठीक है और सांस लेने में भी किसी प्रकार की दिक्कत नहीं है. लेकिन जन्म के साथ ही हाथ पैर न होना लोगों के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है.

डॉक्टर हैरान

इस बाबत जब सिरोंज शासकीय राजीव गांधी चिकित्सालय के डॉक्टर राहुल चंदेलकर ने पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह एक जन्मजात बीमारी है, जो लाखों लोगों में से किसी एक में देखी जाती है, इसे ट्रेट एमेलिया कहा जाता है. इसके पहले ऐसा बच्चा आस्ट्रेलिया में जन्म लेने की बात कही जा रही है.

घर में हुआ जन्म

जानकारी के अनुसार, प्रसव पीड़ा के बाद बच्ची जन्म 26 जून को घर में ही हुआ है, परिवार के लोग इस कुदरत की करिश्मा मान रहे हैं. जन्म के बाद बच्ची को लेकर परिजन डॉक्टर के पास नहीं गए हैं. अब सोशल मीडिया पर बच्ची की तस्वीर वायरल है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button