
Lucknow : उत्तर प्रदेश बोर्ड ने 10वीं और 12वीं क्लास का रिजल्ट प्रकाशित कर दिया है. बोर्ड परीक्षा में इस वर्ष 56 लाख से अधिक स्टूडेंट्स शामिल हुए थे. यूपी के उप-मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने प्रेस वार्ता कर 10वीं-12वीं क्लास के रिजल्ट की घोषणा की है.
गौरतलब है कि इस वर्ष 10वीं में 83.31% और 12वीं में 74.63% स्टूडेंट्स ने सफलता प्राप्त की है. पिछले वर्ष 70.2 फीसदी स्टूडेंट्स ने कक्षा 12वीं और 80.7 फीसदी ने कक्षा 10वीं की यूपी बोर्ड परीक्षा पास की थी. मौके पर उप-मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि इस वर्ष के नतीजे पिछले वर्ष से काफी अच्छे हैं. इस वर्ष क्लास 12वीं में अनुराग मलिक (97%) और क्लास कक्षा 10वीं में रिया जैन (96.67%) ने अव्वल स्थान हासिल किया है.
इसे भी पढ़ेंः भारत में भी परवान चढ़ रहा है रंग और नस्ल के खिलाफ आंदोलन
रिजल्ट जानने के लिए यहां क्लिक करें-
यहां से भी देख सकते हैं रिजल्ट
रिजल्ट देखने के दूसरे तरीके
स्टूडेंट्स दो टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर से भी अपना रिजल्ट जान सकते हैं. ये हैं — 1800-180-5310 और 1800-180-5312 हैं. इन नंबरों पर स्टूडेंट्स अपने सवालों का उत्तर प्राप्त कर सकते हैं. इन हेल्पलाइन नंबर पर सुबह 8 से रात 8 बजे के बीच कॉल किया जा सकता है.
कोरोना के कहर के बीच पूरी हुई थीं परीक्षाएं
इस मामले में खास यह है कि जहां कोरोना वायरस के कारण सीबीएसई और आईसीएसई जैसे राष्ट्रीय बोर्ड अपनी परीक्षाओं को पूरा नहीं कर पाये, वहीं यूपी बोर्ड ने न केवल परीक्षाओं को तय समय पर पूरा किया बल्कि लॉकडाउन के दौरान 56 लाख स्टूडेंट्स की 3.5 करोड़ आंसरशीट का मूल्यांकन भी करा लिया.
बहरहाल, उत्तर प्रदेश बोर्ड परिणाम के लिए पासिंग क्राइटेरिया को इस बार भी नहीं बदला गया है. इस वर्ष भी, ऐसे स्टूडेंट्स जो कम से कम 35 फीसदी नंबर लाते हैं, उन्हें सफल माना जाएगा.
इसे भी पढ़ें: Petrol-Diesel Price: जून में डीजल 16 प्रतिशत तो पेट्रोल 13 प्रतिशत हुआ महंगा
प्रमाणपत्रों में सुधार के लिए कर सकेंगे आवेदन
उत्तर प्रदेश बोर्ड ने प्रमाणपत्रों में सुधार के लिए ऑनलाइन सुधार प्रक्रिया शुरू की है. इसके तहत 2017 के बाद से परीक्षाओं में उपस्थित हुए स्टूडेंट्स प्रमाणपत्रों में बदलाव के लिए आवेदन कर सकते हैं. सुधार के लिए स्टूडेंट्स upmsp.edu.in या राज्य में सेवा केन्द्रों के माध्यम से आवेदन दे सकते हैं. यह प्रक्रिया नि: शुल्क है. वहीं मार्कशीट की नकल के लिए 100 रुपये का भुगतान करना होगा.




